प्रोड्यूसर एकता कपूर की आने वाली वेब सीरीज 'हिज स्टोरी' का पोस्टर लॉन्च होते ही विवादों में घिर गया था। एकता कपूर पर पोस्टर चोरी का आरोप लगा था। उन्होंने आने वाली वेब सीरीज 'हिज स्टोरी' का पोस्टर शेयर किया था, जिसके बाद फिल्म लोएव के मेकर्स ने ऑल्ट बालाजी पर पोस्टर चोरी का आरोप लगाया था। इस विवाद के बाद अब ऑल्ट बालाजी ने पोस्टर को डिलीट कर दिया है और मेकर्स ने माफी भी मांगी है।
पोस्टर विवाद: एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी ने डिलीट किया पोस्टर, मांगी माफी
प्रोड्यूसर एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी ने हाल में अपनी वेब सीरीज 'हिज स्टोरी' का पोस्टर और टीजर वीडियो लॉन्च किया था। जिस पर फिल्ममेकर सुधांशू सरिया ने उनकी फिल्म 'लोएव' का पोस्टर चोरी का आरोप लगाने हुए ट्वीट किया था।
सुधांशू ने कहा था कि, 'ये इंडस्ट्री ऐसी क्यों है? जब उठा तो पता कि कड़ी मेहनत से बनाया गया हमारा पोस्टर ऑल्ट बालाजी के बुद्धिमान लोगों ने अपनी फिल्म के लिए बिना किसी रोक टोक के ले लिया है। इस पोस्टर को बनाने में उनकी ग्राफिक्स टीम ने 13 महीने मेहनत की थी।'
WHY IS THIS INDUSTRY LIKE THIS?
Woke up to find that our painstakingly illustrated, original poster for @loevfilm has just been blatantly ripped off by the geniuses at @altbalaji @ZEE5Premium for their show #HisStoryy // Thread pic.twitter.com/ljQ9vNSa0a
इसके बाद अब ऑल्ट बालाजी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए माफी मांग ली है। उन्होंने लिखा, '9 अप्रैल को हमने 'हिज स्टोरी' का पोस्टर रिलीज किया था और तब हमें सुधांशु के 'लोएव' पोस्टर के पहले होने के बारे में पता चला। इस अनुचित तरह से दोबारा बनाना और समानता संयोगवश नहीं हो सकता है. यह हमारी डिजाइन टीम का काम था। इसके लिए हम माफी मांगते हैं।'
इस पोस्ट में आगे कहा गया, 'हम हर डिजाइनर की क्रिएटिविटी का सम्मान करते हैं और उनके काम और उनकी प्रतिभा का जानबूझ कर अपमान नहीं करते। इस पोस्टर को बनाने में शामिल डिजाइनर्स से माफी मांगी गई है। हमने अपने सभी प्लेटफार्मों से पोस्टर को हटा दिया है और हम लोएव' सुंदर पोस्टर के निर्माण में शामिल कलाकारों से विनम्रतापूर्वक माफी मांगते हैं।' बता दें कि ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज हिज स्टोरी 25 अप्रैल को जी 5 पर रिलीज हो रही है। इसमें सत्यदीप मिश्रा, मृणाल दत्त और प्रियमणि राज लीड रोल में नजर आएंगे।
