{"_id":"64a2f62339c73f98c30a152e","slug":"ekta-kapoor-shares-details-about-pan-india-film-vrushabha-starrer-malayalam-superstar-mohanlal-2023-07-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Kapoor: मोहनलाल के साथ काम करने को उत्साहित हैं एकता कपूर, पैन इंडिया फिल्म 'वृषभ' पर दिया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ekta Kapoor: मोहनलाल के साथ काम करने को उत्साहित हैं एकता कपूर, पैन इंडिया फिल्म 'वृषभ' पर दिया बड़ा अपडेट
फिल्म 'वृषभ' बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में है। इससे भारतीय टेलीविजन और बॉलीवुड की सबसे सफल निर्माताओं में से एक एकता कपूर भी जुड़ गई हैं। इस मूवी में मेगास्टार मोहनलाल नजर आने वाले हैं। वहीं, अब एकता कपूर ने खुद पोस्ट कर फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट साझा किया है। साथ ही फिल्म की साझेदारी पर खुशी जाहिर करती नजर आई हैं।
2 of 5
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
मेगास्टार मोहनलाल की यह पैन इंडिया फिल्म 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स इस परियोजना पर कनेक्ट मीडिया और एवीएस स्टूडियो के साथ मिलकर काम कर रही है। इसी कड़ी में एकता ने पोस्ट कर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। साथ ही मोहनलाल के साथ काम करने के लिए उत्साहित नजर आई हैं।
3 of 5
एकता कपूर-जितेंद्र-मोहनलाल
- फोटो : सोशल मीडिया
एकता कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता जितेंद्र और मोहनलाल के साथ एक तस्वीर साझा की है। वहीं, इसके कैप्शन में फिल्ममेकर ने लिखा है, 'लीजेंड और जीनियस के साथ पोज देते हुए। जय माता दी। बेहतरीन एक्टर मोहनलाल के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेगास्टार मोहनलाल स्टारर पैन इंडिया द्विभाषी तेलुगु-मलयालम फिल्म वृषभ के लिए बालाजी टेलीफिल्म्स ने कनेक्ट मीडिया और एवीएस स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है।'
एकता कपूर ने आगे लिखा, 'भावनाओं और वीएफएक्स से भरपूर, यह फिल्म पीढ़ियों को पार करते हुए एक महाकाव्य एक्शन एंटरटेनर है।' एकता कपूर के पोस्ट से साफ हो रहा है कि फिल्म का निर्देशन नंद किशोर कर रहे हैं। वहीं, वृषभ की शूटिंग इस महीने के अंत में शुरू होगी।
एकता कपूर के पोस्ट से यह भी साफ हो रहा है कि मोहनलाल स्टारर फिल्म 'वृषभ' मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, 'वृषभ' एक बिग बजट फिल्म होगी। इस पैन इंडिया फिल्म का निर्माण 200 करोड़ रुपये के बजट में बड़े पैमाने पर किया जाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।