{"_id":"6335828c119f84407e28b9cd","slug":"ekta-kapoor-triple-x-web-series-controversy-story-plot-to-arrest-warrant-in-bihar-court-know-in-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ekta Kapoor: XXX सीरीज क्यों बनी एकता कपूर के गले की फांस? यूजर्स कर रहे प्रोडक्शन हाउस बायकॉट करने की मांग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ekta Kapoor: XXX सीरीज क्यों बनी एकता कपूर के गले की फांस? यूजर्स कर रहे प्रोडक्शन हाउस बायकॉट करने की मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 29 Sep 2022 05:04 PM IST
मशहूर टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बिहार के बेगूसराय में जिला कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ वारंट जारी कर दिया है। दरअसल, दोनों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनिक तस्वीर पेश की है। बता दें कि इस मामले में मां और बेटी दोनों के खिलाफ बेगूसराय में केस दर्ज किया गया था। तो चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं।
Trending Videos
2 of 4
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक फौजी जब अपने घर से दूर देश की सरहद पर सेवा के लिए जाता है तो अपने पीछे घर-परिवार सभी को छोड़ जाता है। उसकी पीठ के पीछे फौजी की पत्नी अपने पति की वर्दी दूसरे मर्द को पहनाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाती है। हो सकता है ये सब पढ़कर आपको बहुत गुस्सा आ रहा होगा। तो सोचिए जिन फौजियों ने ये सब स्क्रीन पर देखा होगा तो उन्हें कैसा लगा होगा। जब किसी फौजी की ऐसी छवि पर्दे पर दिखाई जाएगी तो गुस्सा आना लाजमी है। लेकिन एकता कपूर और उनकी मां ने ऐसी जुर्रत की है, जिसको लेकर उनपर केस दर्ज हुआ है और अब दोनों इस मामले में फंसती नजर आ रही हैं।
इसी मामले को लेकर 6 जून 2020 को पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने सीजीएम कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल किया था। उनका आरोप था कि एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स के दूसरे सीजन में भारतीय सैनिकों की बीवियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए हैं। इस मामले में फरवरी 2021 में एकता और शोभा के खिलाफ समन जारी किया गया था। अब कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है।
4 of 4
एकता कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि ये सब देखने के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं। उनका कहना है कि एकता कपूर की वेब सीरीज किसी एडल्ट वीडियो से कम नहीं होती हैं। उनमें बहुत अश्लीलता दिखाई जाती है। ऐसी सीरीज यौन शोषण को बढ़ावा देती हैं। कई यूजर्स एकता कपूर और उनके प्रोडक्शन हाउस को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं बहुत ये लोगों का ये भी कहना है कि एकता कपूर को कुछ समय के लिए बॉर्डर पर भेज देना चाहिए ताकि उनको सच का पता लग सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।