टीवी और फिल्मों की जानी-मानी निर्माता एकता कपूर इतने विवादों में घिरे रहने के बावजूद अपने 45वें जन्मदिन पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करना नहीं भूलीं। उनकी हमेशा से यह आदत रही है कि वह अपने हर जन्मदिन पर मंदिर जरूर जाती हैं और भगवान गणपति के सामने माथा टिकाती हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते इस बार एकता के लिए यह कर पाना थोड़ा मुश्किल था। लेकिन, फिर भी वह मंदिर गईं और उन्होंने बाहर से ही सिद्धिविनायक के दर्शन किए।
विवादों में घिरने के बावजूद मंदिर जाना नहीं भूलीं एकता, अपने जन्मदिन पर किए सिद्धिविनायक के दर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे लॉकडाउन के बाद देश के कुछ हिस्सों में धार्मिक स्थलों को खोल देने की इजाजत मिल गई है लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी हालात ज्यों के त्यों हैं। यही कारण है कि एकता कपूर को मंदिर के अंदर घुसने की इजाजत नहीं मिली। एकता ने मंदिर जाने की इस खबर की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस यात्रा की दो वीडियो साझा करके दी है। उन्होंने यह पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थीं।
एक वीडियो में मंदिर में लगी एलईडी स्क्रीन पर भगवान गणेश की पूजा होती हुई दिखाई दे रही थी जबकि दूसरे वीडियो में मंदिर का बोर्ड दिखाते हुए एकता कपूर ने लिखा 'बाहर से दर्शन'। एकता को इस समय लोग सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। वह अपनी एक वेब सीरीज 'ट्रिपल एक्स: अनसेंसर्ड 2' को लेकर आजकल विवादों में घिरी हुई हैं।

दरअसल लोगों को इस वेब सीरीज के एक एपिसोड में फिल्माए गए एक दृश्य पर आपत्ति है जिसमें एक महिला अपने सेना के जवान पति की गैरमौजूदगी में अपने प्रेमी को बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है। विवाद का कारण यह भी है कि वह औरत अपने प्रेमी को अपने पति की वर्दी पहनाती है और फिर उस वर्दी को फाड़ देती है। इस दृश्य के कारण एकता पर हैदराबाद, मुंबई, इंदौर और जयपुर जैसे शहरों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।
यहां तक कि भारतीय सेना की तरफ से भी एकता के खिलाफ राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिखी जा चुकी है। हाल ही में एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर आकर यह जानकारी दी थी कि उन्हें लोगों की तरफ से उनके साथ दुष्कर्म करने और जान से मार देने तक की धमकी मिल रही है। हालांकि एकता कपूर ने अब अपनी सीरीज से उस विवादित सीन को हटा दिया है और अपनी गलती भी मान ली है।
पढ़ें: अभिनेता मुरली शर्मा की मां का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कमेंट
कमेंट X