फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी को एक और झटका, बायोपिक के बाद अब वेबसीरीज पर भी लगाई चुनाव आयोग ने रोक

Sat, 20 Apr 2019 08:02 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 20 Apr 2019 08:02 PM IST
विज्ञापन
election commission stay on streaming of pm modi webseries
पीएम मोदी ने कठुआ में रैली को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर रोक लगने के बाद अब बारी है वेब सीरीज की। गौरतलब है कि इरोज नाउ पीएम मोदी पर पांच एपिसोड की एक वेब सीरीज बना चुका है। इस पर चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का हवाला दे रोक लगाने का फैसला लिया है। 

election commission stay on streaming of pm modi webseries
PM Modi Biopic - फोटो : social media

दरअसल, इरोज नाउ पर  'मोदीः जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)' टाइटल से सीरीज आ रही थी। इससे पहले चुनाव आयोग पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक लगा चुका है। इस पर सुप्रीम कोर्ट 22 अप्रैल को फैसला सुना सकता है। ऐसे में आयोग ने अब इरोज नाउ की इस सीरीज पर भी कदम उठाया है। 

election commission stay on streaming of pm modi webseries
PM Modi biopic poster - फोटो : amar ujala

एएनआई के एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी खबरों में आई है।  'चुनाव आयोग ने ईरोज नाउ से कहा 'यह हमारे संज्ञान में लाया गया है कि 'मोदीः जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन (Modi: Journey of a Common Man)' के पांच एपिसोड हैं और यह आपके प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, आपको आदेश दिया है कि इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को तुरंत बंद करें और अगला आदेश आने तक इस सीरीज से जुड़े सारे कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दें।'  ऐसे में लोक सभा चुनाव 2019 के बीच पीएम मोदी को यह दूसरा झटका लगा है।  



 

विज्ञापन
विज्ञापन
election commission stay on streaming of pm modi webseries
pm modi biopic

इस सीरीज का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। संगीत सलीम और सुलेमान ने दिया है। खबर है कि इस सीरीज में लिरिक्स पीएम मोदी के भी हैं। साथ ही मिहिर भुटा ने भी गीत लिखे हैं। इन गीतों को सोनू निगम और सुखविंदर सिंह ने आवाज दी है। बता दें कि सीरीज पर लोक सभा चुनाव खत्म होने तक के लिए रोक लग चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed