इन दिनों एलि अवराम और इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के अफेयर की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। हाल ही में एलि ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। जिसके बाद तो फैंस ने एलि की तारीफों के पुल बांध दिए।
दुल्हन के लिबास में दिखीं एलि अवराम, फैंस ने हार्दिक पांड्या से जोड़ा कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतना ही नहीं कुछ फैंस ने तो यह भी कह डाला कि हार्दिक पांड्या बेहद लकी हैं जो उन्हें आप जैसी लड़की मिली। इस फोटो में एलि अवराम दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। एली ने इस तस्वीर पर एक कैप्शन भी दिया।
एलि अवराम ने लिखा, 'मैं खुद को गाड़ी से उतरने से रोक नहीं पा रही हूं। मतलब, ये इंडियन डिस्को ट्रक काफी कूल है। #ओल्ड इज गोल्ड #इंडियन #90s #डिस्को।' हर यूजर ने एली और उनकी खूबसूरती की तारीफ की।
A post shared by Elli AvrRam (@elliavrram) on
एक यूजर लिखता है, 'आपका ड्रेस बहुत प्यारा है, आप अच्छी लग रही हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'नीला रंग आप पर खिल रहा है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'हार्दिक बहुत लकी हैं। बता दें कि हार्दिक और एलि अवराम की पहली मुलाकात गोरेगांव स्थित फिल्मिस्तान स्टूडियो में हुई थी।
कुछ दिन पहले एलि अवराम को हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या के भाई की शादी में देखा गया था। अनुष्का-विराट, हरभजन-गीता और सागरिका-जहीर के बाद अब एलि अवराम और हार्दिक पांड्या की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।