{"_id":"6389fcb7f95d72056f0a4434","slug":"elon-musk-suspended-kanye-west-twitter-account-for-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanye West Twitter: अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्वीटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, एलन मस्क ने इसलिए उठाया सख्त कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kanye West Twitter: अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्वीटर अकाउंट हुआ सस्पेंड, एलन मस्क ने इसलिए उठाया सख्त कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 02 Dec 2022 07:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
एलन मस्क, कान्ये वेस्ट
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एलन मस्क ने जब से ट्वीटर का अधिग्रहण किया है, वह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। फिलहाल अब अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट का ट्वीटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कान्ये वेस्ट की एक विवावित पोस्ट के बाद ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किया गया है। हालांकि इसे लेकर यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। जहां कई लोग मस्क के इस फैसले से सहमत हैं तो वहीं कुछ लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल जानते हैं कि आखिर क्यों किया गया कान्ये वेस्ट का अकाउंट सस्पेंड।
2 of 4
कान्ये वेस्ट
- फोटो : social media
कान्ये वेस्ट अपने प्रोफेशन से तो मशहूर हैं ही, इसके अलावा वह उनके विवादित बयानों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। दो महीने पहले जानकारी सामने आई थी कि कान्ये वेस्ट के अकाउंट पर कार्यवाही की गई है और अब आखिरकार ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने सख्त कदम उठाते हुए उनके अकाउंट को निलंबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने यहूदी धर्म चिन्हें स्टार ऑफ डेविड के साथ स्वास्तिक को जोड़ा था।
3 of 4
कान्ये वेस्ट
- फोटो : social media
कान्ये वेस्ट के ट्विटर अकाउंट का निलंबित होना तो चर्चा का विषय बना हुआ ही है, इसके अलावा सबसे ज्यादा दिलचस्प ये रहा कि सबसे पहले एलन मस्क ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- दिस इज नॉट (यह नहीं है)। इसके साथ ही उन्होंने एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- "मैंने भरसक कोशिश की। इसके बावजूद उन्होंने फिर से हिंसा भड़काने के खिलाफ हमारे नियम का उल्लंघन किया। खाता निलंबित कर दिया गया"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कान्ये वेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर भी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था
कान्ये को पहले भी इंस्टाग्राम पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा था। अक्टूबर 2022 में भी यहूदियों को लेकर कुछ टिप्पणी के स्क्रीन शॉट्स साझा किए थे जिसके चलते उनके इंस्टा अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया गया था वहीं, मार्च में भी रैपर को 24 घंटे के लिए इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म से सस्पेंड कर दिया गया था। कान्ये वेस्ट पर आरोप लगा था कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर अभद्र भाषा, उत्पीड़न और नस्लीय टिप्पणी भरा पोस्ट किया। इसके बाद नीतियों के उल्लंघन के लिए वेस्ट के खाते से सामग्री भी हटा दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।