फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Elvish Yadav: मेनका गांधी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे एल्विश यादव, सांपों की तस्करी-रेव पार्टी पर फिर दी सफाई

Sat, 04 Nov 2023 07:54 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 04 Nov 2023 07:54 PM IST
सार

एल्विश यादव पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा है। इसी को लेकर मेनका गांधी ने उनके जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसी पर एल्विश, मेनका पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कहते नजर आए हैं। 
 

विज्ञापन
Elvish Yadav will file a defamation case against Maneka Gandhi issued statement on snake venom controversy
मेनका गांधी-एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बीते दिन मशहूर यूट्यूबर पर जहरीले सांपों की तस्करी करने और गैर कानूनी रूप से रेव पार्टी आयोजित करवाने का आरोप लगा था। इसी को लेकर जांच जारी है, साथ ही एल्विश यादव ट्रोल्स के निशाने पर हैं। वहीं, अब यूट्यूबर ने एक और बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने पुष्टि की है कि वह मेनका गांधी पर मानहानि का मुकदमा करेंगे। 



 

Elvish Yadav will file a defamation case against Maneka Gandhi issued statement on snake venom controversy
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

कथित तौर पर शुक्रवार को रेव पार्टियों में सांप के जहर की आपूर्ति करने के आरोप में यूट्यूबर के खिलाफ नोएडा में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एफआईआर में एल्विश और पांच अन्य को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि ये सभी जहर की आपूर्ति करने के लिए मोटी रकम वसूलते थे। एक समाचार एजेंसी ने बताया कि नोएडा में की गई छापेमारी में नौ सांपों को भी बचाया गया। इस खबर के कुछ घंटों बाद एल्विश ने अपना वीडियो अपलोड कर सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह यूपी पुलिस के साथ सहयोग करेंगे और दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारी लेंगे।

Elvish Yadav will file a defamation case against Maneka Gandhi issued statement on snake venom controversy
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार को एल्विश यादव ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि मेनका गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों से उनकी छवि खराब हुई है और उन्हें इसका परिणाम भुगतना होगा। बिग बॉस लाइव अपडेट्स एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में एल्विश ने कहा, 'मुझ पर इल्जाम लगा दिया, मेनका गांधी जी ने मुझे सांपों के सप्लायर का हेड बना दिया। एक मानहानि का केस आएगा भाई, ऐसे नहीं छोड़ने वाला मैं।'

Housefull 5: हाउसफुल 5 की कास्टिंग की अटकलों पर मेकर्स ने जारी किया बयान, कह दी यह बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Elvish Yadav will file a defamation case against Maneka Gandhi issued statement on snake venom controversy
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

एल्विश यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा, 'हल्के में तो छोड़ता ही नहीं मैं। अब मैं हो गया हूं एक्टिव इन चीजों में। पहले मैं सोचता था कि टाइम बर्बाद नहीं करूंगा, लेकिन जब इमेज खराब होती है ना गंदी तरीके वाली इमेज खराब हुई।' एल्विश ने आगे नेटिजन्स से कहानी का अपना पक्ष भी प्रस्तुत करने के लिए कहा। एल्विश ने कहा, 'जो लोग देख रहे हैं प्लीज मेरे को जज मत करना, इस चीज पर।'

Salaar: सालार और डंकी के टकराव का कारण बनी केजीएफ? कनेक्शन जान रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
Elvish Yadav will file a defamation case against Maneka Gandhi issued statement on snake venom controversy
एल्विश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

एल्विश ने लोगों से अनुरोध करते हुए अपनी बात में जोड़ा, 'प्लीज इंतजार करना। जब पुलिस जांच सुनेगी तो मुख्य वीडियो भी शेयर करूंगा। सारी चीजें शेयर करूंगा। बड़ा कॉन्फिडेंस से बोल रहा हूं। तो कुछ सोच कर बोल रहा हूं। प्रेस वक्तव्य भी जारी होगा कि एल्विश यादव का इस मामले में शून्य भागीदारी है। वो भी देखना और कृपया साझा करना।'

Dunki New Posters: टीजर के बाद 'डंकी' के दो नए पोस्टर जारी, शाहरुख खान बोले- अभी बहुत कुछ साझा करना है बाकी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed