फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: शाकाहारी से मांसाहारी बनीं कंगना! अभिनेत्री की इस फोटो पर मचा बवाल, लोग बोले-अंधभक्त को सब...

Wed, 22 Nov 2023 04:26 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 22 Nov 2023 04:26 PM IST
विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut gets trolled for eating seafood netizens claim she was a vegetarian
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'तेजस' रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। अब अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इस बीच कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री नॉन वेज खाने का सेवन करती नजर आ रही हैं। इसके चलते कंगना को इंटरनेट पर जबर्दस्त ट्रोल किया जा रहा है।

Emergency actress Kangana Ranaut gets trolled for eating seafood netizens claim she was a vegetarian
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत ने हाल ही में, अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक सीफूड डिश की तस्वीर साझा की, जिसे वह एक आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान खा रही थीं। एक्ट्रेस ने स्क्विड करी, झींगा मसाला और तली हुई मीन मछली के टुकड़ों की यह फोटो शेयर की और लिखा, 'अगर सेक्सी शब्द का कोई चेहरा होता, तो वो चेहरा यह है।'

Emergency actress Kangana Ranaut gets trolled for eating seafood netizens claim she was a vegetarian
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना द्वारा तस्वीर पोस्ट करने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर एक चर्चा छिड़ गई क्योंकि एक यूजर ने एक पोस्ट में लिखा 'मुझे लगा कि कंगना शाकाहारी थीं।' इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे यह अजीब लगा कि उन्होंने मांसाहारी सी-फूड की यह तस्वीरें साझा की है। क्या किसी को पता है वे फिर से नॉनवेज खाने लगी हैं।

Katrina Kaif: 400 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'टाइगर 3', कटरीना कैफ ने जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut gets trolled for eating seafood netizens claim she was a vegetarian
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच कुछ ट्रोल्स ने उनके पुराने साक्षात्कारों में से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने गोमांस को पसंद करने और नियमित गोमांस खाने वाली बनने की बात स्वीकार की थी। दूसरी ओर, नेटीजंस के एक वर्ग ने यह भी कहा कि कंगना ने कभी भी शाकाहारी होने का दावा नहीं किया था। एक फैन ने लिखा, 'वह पहले ही ट्वीट कर चुकी हैं कि प्लांट बेस्ड डाइट उनके लिए नहीं है।'

Dunki Drop 2: शाहरुख खान की 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज, अरिजीत की आवाज का चला जादू

विज्ञापन
Emergency actress Kangana Ranaut gets trolled for eating seafood netizens claim she was a vegetarian
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत को आखिरी बार फिल्म 'तेजस' में देखा गया था, जो दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। इसके बाद एक्ट्रेस 'इमरजेंसी' में दिखाई देंगी, जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा उनके पास 'मणिकर्णिका 2' भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed