फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: इमरजेंसी के शूट के सिलसिले में कंगना ने असम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, साझा की तस्वीरें

Sun, 06 Nov 2022 12:50 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 06 Nov 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
emergency actress kangana ranaut met assam chief minister himanta biswa sarma
कंगना रणौत, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : insta

अभिनेत्री कंगना रणौत इस समय अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। अब इस फिल्म के सिलसिले में कंगना रणौत ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। अभिनेत्री ने असम मुख्यमंत्री के साथ अपनी इस औपचारिक मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की हैं और साथ ही एक नोट भी लिखा है।


 

Shahrukh Khan: सलमान खान के बारे में फैन ने शाहरुख से पूछा सवाल, किंग खान ने ऐसे दिया दिल छूने वाला जवाब

emergency actress kangana ranaut met assam chief minister himanta biswa sarma
कंगना रणौत ने की असम के मुख्यमंत्री से मुलाकात - फोटो : insta

कंगना ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं। उनमें से एक वह मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बुके भेंट करती दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों को बैठकर बातचीत करते देखा जा सकता है। वहीं दोनों साथ में मुस्कुराते हुए पोज भी देते नजर आए। इस दौरान कंगना के गले में असमिया कपड़ा भी देखा जा सकता है।
 

Bollywood: शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वापस लौटकर बोली- बावर्ची बन गई हूं

emergency actress kangana ranaut met assam chief minister himanta biswa sarma
कंगना रणौत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : insta

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना रणौत ने कैप्शन में लिखा- "माननीय मुख्यमंत्री असम, श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी से मिलकर बहुत खुशी हुई..उन्होंने हमारी टीम के लिए अपना समर्थन दिया। हम जल्दी ही असम की अलग-अलग जगहों पर अपनी आउटडोर शूटिंग का शेड्यूल शुरू कर रहे हैं...उनका समर्थन और प्रोत्साहन पाना हमारे लिए सम्मान की बात है।" इसी के साथ अभिनेत्री ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को धन्यवाद भी कहा।
 

Navya Naveli Nanda: बिना शादी के बच्चे वाले बयान पर आया नव्या नवेली नंदा का रिएक्शन, कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
emergency actress kangana ranaut met assam chief minister himanta biswa sarma
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत की गिनती बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस में होती है। वह सिनेमा से लेकर राजनीतिक मुद्दों तक पर अपनी मुखर राय रखती नजर आती हैं। इससे पहले भी अभिनेत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुकी हैं। बात करें फिल्म इमरजेंसी की तो इसमें कंगना रणौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। फिल्म में 1975 में  लगे आपातकाल की कहानी दर्शायी जाएगी।
 

Rubina Dilaik: फिर से चोटिल हुईं रुबीना दिलैक, दर्द से चिल्लाती नजर आईं एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed