फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: सलमान खान के बारे में फैन ने शाहरुख से पूछा सवाल, किंग खान ने ऐसे दिया दिल छूने वाला जवाब

Sun, 06 Nov 2022 12:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 06 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Ask Srk Session Pathaan actor said Salman Khan Awesome and very Kind
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती जगजाहिर है। हाल ही में जब एक फैन किंग खान से सलमान को लेकर एक सवाल पूछा तो दबंग खान के लिए एक्टर का प्यार एक बार फिर झलक आया। दरअसल, हाल ही में शाहरुख ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक सेशन रखा था जिसमें वह 15 मिनट तक कोई भी सवाल पूछ सकते थे। 


Navya Naveli Nanda: बिना शादी के बच्चे वाले बयान पर आया नव्या नवेली नंदा का रिएक्शन, कहा- मुझे कोई दिक्कत नहीं

Shahrukh Khan Ask Srk Session Pathaan actor said Salman Khan Awesome and very Kind
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

आस्क एसआरके सेशन के दौरान जब एक यूजर ने शाहरुख से पूछा कि सलमान खान के लिए के बारे में कोई एक शब्द कहिए तो किंग खान ने इस ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बहुत बढ़िया और बहुत दयालु' (माफ करें दो शब्द हो गए) लेकिन भाई है ना'। बता दें कि साल 2008 में इस गहरी दोस्ती में दरार आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में  दोनों अभिनेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। 
Rubina Dilaik: फिर से चोटिल हुईं रुबीना दिलैक, दर्द से चिल्लाती नजर आईं एक्ट्रेस

Shahrukh Khan Ask Srk Session Pathaan actor said Salman Khan Awesome and very Kind
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे से बात तक नहीं की थी। हालांकि कुछ साल के बाद दोनों के बीच की दूरियां कम हो गई थीं। इसके बाद दोनों स्टार एक साथ साल 2017 में फिल्म 'ट्यूबलाइट' में नजर आए थे। पिछले साल आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सलमान पहले ऐसे शख्स थे जो शाहरुख खान से मिलने के लिए उनके घर पर पहुंचे थे। 
South vs Bollywood: साउथ वर्सेज बॉलीवुड पर रकुल प्रीत सिंह ने की खुलकर बात, कहा- मुझे लगता है कि...

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Ask Srk Session Pathaan actor said Salman Khan Awesome and very Kind
फिल्मः पठान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'पठान' में भी सलमान एक कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं। अपने जन्मदिन पर, किंग खान ने अपनी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' के आधिकारिक टीजर रिलीज किया था। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर को फिलहाल दर्शकों की खूब तारीफ मिल रही है। 'पठान' 25 जनवरी, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Phone Bhoot Day 2 Box Office: कटरीना की 'फोन भूत' दूसरे दिन भी नहीं दिखा पाई कोई कमाल, किया महज इतना कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed