{"_id":"5d8c2ad18ebc3e01463f3ccb","slug":"emraan-hashmi-embarrassing-moment-calling-shahrukh-khan-dhakkan-dabba-in-web-series-bard-of-blood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान को इस अभिनेता ने कहा 'ढक्कन' और 'डब्बा', अब बोला- 'हो रही शर्मिंदगी'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान को इस अभिनेता ने कहा 'ढक्कन' और 'डब्बा', अब बोला- 'हो रही शर्मिंदगी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Emraan Hashmi and Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जल्द ही वेबसीरीज में साथ नजर आएंगे। इस वेबसीरीज का नाम 'बार्ड ऑफ ब्लड' (Bard of Blood) है। इस वेबसीरीज का कुछ दिन पहले एक प्रोमो सामने आया है जिसमें शाहरुख खान इमरान हाशमी इंट्रोगेशन रूम में नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में इमरान शाहरुख को कुछ ऐसा बोल देते है जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है।
2 of 5
Emraan Hashmi and Shahrukh Khan
- फोटो : you tube
दरअसल, इस प्रोमो में दिखाया गया है कि इंट्रोगेशन रूम में शाहरुख खान इमरान हाशमी बैठे हुए हैं। प्रोमो में इमरान शाहरुख को ढक्कन और डब्बा जैसे शब्द कह रहे हैं। इस बारे में हाल ही में इमरान से पूछा गया तो उन्होंने अपने दिल की बात कही। डीएनए वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक वेबसीरीज के प्रमोशन के दौरान इंटरव्यू में इमरान ने कहा- 'मुझे इस वीडियो को देखकर बहुत बुरा लगता है क्योंकि मैंने उनके लिए (शाहरुख खान) बुरे शब्दों का इस्तेमाल किया।'
3 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : Social Media
इमरान ने आगे कहा- 'एक कलाकार और व्यक्ति के तौर पर मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं क्योंकि मैं उनकी फिल्में देखकर ही बड़ा हुआ हूं। इस वीडियो में मैं उन्हें ढक्कन और डब्बा कह रहा हूं। मुझे यह करते हुए शर्मिंदगी महसूस हो रही थी लेकिन फिर भी शूट करना पड़ा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bard of Blood screening
- फोटो : Social Media
'बार्ड ऑफ ब्लड' वेबसीरीज को शाहरुख खान और रेड चिलीज ने प्रोड्यूस किया है। यह वेबसीरीज बिलाल सिद्दीकी की किताब पर आधारित है। हाल ही में इस वेबसीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी। इस स्क्रीनिंग में शाहरुख-इमरान सहित सीरीज के कई सितारे पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Bard of Blood
- फोटो : Social Media
'बार्ड ऑफ ब्लड' वेबसीरीज 27 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इसमें इमरान हाशमी के अलावा विनीत कुमार सिंह, शोभिता, जयदीप अहलावत, कीर्ति कुल्हाड़ी और अमायरा दस्तूर के अलावा कई सितारे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।