फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर आई इमरान हाशमी की प्रतिक्रिया, बोले- हमें विचार रखने की आजादी है...

Sat, 05 Jan 2019 08:52 AM IST
shubham एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Sat, 05 Jan 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi Reaction On Naseeruddin Shah comment In Amnesty International Video
emraan hashmi, Naseeruddin Shah

बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। शाह ने हाल ही में भीड़ द्वारा की गई हिंसा का परोक्ष हवाला देते हुए कहा था कि एक गाय की मौत को एक पुलिस अधिकारी की हत्या से ज्यादा तवज्जो दी जा रही है। इसके बाद उन्होंने कहा- 'मेरे बच्चे खुद को क्या बताएंगे क्योंकि उन्हें तो धर्म की तालीम ही नहीं दी। मुझे इस माहौल से डर नहीं लगता बल्कि गुस्सा आता है।

Emraan Hashmi Reaction On Naseeruddin Shah comment In Amnesty International Video
naseeruddin shah - फोटो : file photo
अब एमनेस्टी इंडिया की तरफ से जारी एक वीडियो में बाद नया विवाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है। वीडियो में नसीरुद्दीन शाह दावा कर रहे हैं कि भारत में धर्म के नाम पर नफरत की दीवार खड़ी की जा रही है और इस ‘‘अन्याय’’ के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को सजा दी जा रही है। इस पर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Emraan Hashmi
इन दिनों इमरान अपनी अपकमिंग फिल्म चीट इंडिया के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच एनआई से बातचीत में इमरान हाशमी ने कहा, 'अभी मैं जो महसूस कर रहा हूं वह कह रहा हूं। मेरा मानना है कि हमारे देश में हर किसी को अपने विचार रखने की आजादी है। मुझे जारी विवाद के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi Reaction On Naseeruddin Shah comment In Amnesty International Video
Naseeruddin Shah
बता दें 2.13 मिनट के एकजुटता वीडियो में शाह ने कहा है कि जिन लोगों ने मानवाधिकारों की मांग की उन्हें जेल में डाला जा रहा है। हमारा देश कहां जा रहा है? क्या हमने ऐसे देश का सपना देखा था जहां असंतोष की कोई जगह नहीं है, जहां केवल अमीर और शक्तिशाली लोगों को सुना जाता है और जहां गरीबों तथा सबसे कमजोर लोगों को दबाया जाता है? जहां कभी कानून था लेकिन अब बस अंधकार है।
 

 
विज्ञापन
Emraan Hashmi Reaction On Naseeruddin Shah comment In Amnesty International Video
cheat india

शाह के बयान पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। बॉलीवुड से फिलहाल अभी इमरान हाशमी की प्रतिक्रिया ही सामने आई है और वो भी इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बचते दिखे है। बात करें इमरान हाशमी फिल्म चीट इंडिया की तो ये फिल्म 18 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में इमरान इस फिल्म में राकेश सिंह का किरदार कर रहे हैं, जो पैसे लेकर परीक्षाओं में अमीर स्टूडेंट्स को पास कराने के लिए उनकी जगह होशियार स्टूडेंट्स को एग्जाम देने भेजता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed