{"_id":"5c30198abdec222e89469f67","slug":"shah-rukh-khan-to-start-shooting-astronaut-rakesh-sharma-biopic-salute-next-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख ने दिए अगले महीने से 'सैल्यूट' की शूटिंग शुरू करने के निर्देश, आमिर की वजह से मिली थी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख ने दिए अगले महीने से 'सैल्यूट' की शूटिंग शुरू करने के निर्देश, आमिर की वजह से मिली थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के साथ ही शाहरुख खान की साल 2019 की पूरी डायरी उलट पुलट हो गई है। शाहरुख ने जीरो को शर्तिया हिट मानते हुए साल के पहले छह महीने की प्लानिंग अपनी ब्रांडिंग के हिसाब से कर रखी थी और तमाम नए ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी उन्होंने इन महीनों में वक्त निकाल रखा था। लेकिन मामला फिर से जीरो पर आकर अटक गया है और लाइम लाइट में बने रहने के लिए शाहरुख ने अपनी फिल्म सैल्यूट की शूटिंग भी अब अगले महीने से ही शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
2 of 4
shah rukh khan
- फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म सैल्यूट अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा की बायोपिक है। इसके निर्देशक महेश मथाई ने इसकी शूटिंग मई से शुरू करने के लिए सारी प्लानिंग कर रखी थी। लेकिन पता चला है कि शाहरुख अब इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से ही शुरू करना चाहते हैं ताकि लोग जल्द से जल्द जीरो की चर्चा करनी बंद करके उनकी अगली फिल्म पर ध्यान देना शुरू कर दें।
3 of 4
rakesh sharma
फिल्म सैल्यूट के लिए मुंबई की फिल्म सिटी में सेट बनाने के लिए जगह तलाशी जा चुकी है और सेट डिजाइनर को सेट खड़ा करने के निर्देश भी मिल चुके हैं। फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म करने के बाद इसके बाकी हिस्सों की शूटिंग अमेरिका में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख, आमिर
इससे पहले शाहरूख ने एक बातचीत में बताया था कि मैं आमिर को बहुत धन्यवाद करता हूं कि उसने मुझे कॉल किया और इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उसे लगा कि ये रोल मुझे सूट करेगा। जब भी मुझे समय मिलेगा मैं राकेश शर्मा के साथ थोड़ा वक्त जरूर बिताऊंगा। बता दें आनंद एल राय के निर्देशन और शाहरूख खान स्टारर फिल्म जीरो से दर्शकों को काफी उम्मीद थी लेकिन अब वो बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।