{"_id":"5c2f7271bdec2256b110a3e6","slug":"bharat-to-brahmastra-these-bollywood-film-will-clash-on-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' तक, 2019 में कई बड़े सितारों की फिल्में भिड़ेंगी बॉक्स-ऑफिस पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' से लेकर 'ब्रह्मास्त्र' तक, 2019 में कई बड़े सितारों की फिल्में भिड़ेंगी बॉक्स-ऑफिस पर
Sat, 05 Jan 2019 08:01 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
2019 Films
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछला साल बॉलीवुड के लिहाज से बेहद खास रहा है। साल 2018 में हिचकी,स्त्री, बधाई हो,अंधाधुन और पद्मावत जैसी कई सुपरहिट फिल्मों ने बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन किया। अब हिंदी सिनेमा के दर्शकों को साल 2019 से भी ऐसी की उम्मीदें हैं। इस साल भी बॉक्स-ऑफिस पर कई धमाकेदार फिल्में आने वाली हैं। वहीं इस साल बॉक्स-ऑफिस पर कई बड़े सितारों की फिल्में एक साथ क्लैश भी करेंगी। साल 2019 में जानते हैं बॉक्स-ऑफिस पर एक साथ कौन-कौन सी फिल्मों के बीच होगा क्लैश।
मणिकर्णिका, ठाकरे और सुपर 30
manikarnika, super 30
- फोटो : social media
साल के पहले महीने ही तीन बड़ी फिल्में एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए खड़ी हैं। 25 जनवरी को अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी, नवाजुद्दीन सिद्धीकी की ठाकरे और ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में कमाई के मामले में भी इन तीनों फिल्में को भी कड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। इन तीनों फिल्मों के अलावा इमरान हाशमी की फिल्म चीट इंडिया भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन गौरतलब है कि अब चीट इंडिया की रिलीज डेट को बदल दिया गया है।
भारत और लीजेंड ऑफ मौला जट
salman khan
- फोटो : file photo
साल 2019 में बॉलीवुड के दंबग खान यानी सलमान खान की फिल्म भारत भी रिलीज होगी। उनकी यह फिल्म फवाद खान की फिल्म लीजेंड ऑफ मौला जट के साथ रिलीज होगी। फवाद खान की यह फिल्म भी काफी समय से चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
batla house
- फोटो : twitter
बटला हाउस , साहो और मिशन मंगल
हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त पर बॉक्स-ऑफिस पर तीन फिल्में भिड़ने को तैयार है। 15 अगस्त पर जॉन अब्रहाम की फिल्म बटला हाउस,प्रभास की साहो और अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज होगी।
हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त पर बॉक्स-ऑफिस पर तीन फिल्में भिड़ने को तैयार है। 15 अगस्त पर जॉन अब्रहाम की फिल्म बटला हाउस,प्रभास की साहो और अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज होगी।
विज्ञापन
kesari
- फोटो : file photo
केसरी और टोटल धमाल
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म केसरी भी अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल के साथ रिलीज होगी।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म केसरी भी अजय देवगन की फिल्म टोटल धमाल के साथ रिलीज होगी।