{"_id":"5c2f5d3cbdec2256b9144d6b","slug":"jessica-lal-birthday-special-how-to-manu-sharma-killed-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल पहले जेसिका लाल की हत्या से हिल गया था पूरा देश, इस वजह से सरेआम मारी थी गोली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल पहले जेसिका लाल की हत्या से हिल गया था पूरा देश, इस वजह से सरेआम मारी थी गोली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 05 Jan 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
jessica lal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली की एक ऐसी मॉडल जिसकी मौत ने पूरे देश में तहलका मचा दिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं मॉडल जेसिका लाल की। 5 जनवरी 1965 को जेसिका का जन्म हुआ था। वह मॉडलिंग करती थीं। आगे की स्लाइड में पढ़िए कि आखिर उनकी हत्या कैसे हुई...
2 of 6
jessica lal
- फोटो : file photo
जेसिका ने घर चलाने के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की। साथ ही वो एक पब में काम करती थीं। एक सेलिब्रिटी बारटेंडर। 30 अप्रैल 1999 की रात वो पब में थीं। उसी दौरान रात में मनु शर्मा नाम का एक शख्स जेसिका के पास आया। रात के दो बज चुके थे। बता दें कि मनु शर्मा हरियाणा के कद्दावर कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा का बेटा है।
3 of 6
jessica lal
- फोटो : file photo
घटना के वक्त जेसिका ही काउंटर पर थीं। मनु शर्मा जेसिका के पास पहुंचता है और शराब मांगने लगता है। जिसके जवाब में जेसिका ने कहा कि काउंटर बंद हो चुका है। ऐसे में वो उन्हें शराब नहीं दे सकती। जेसिका ने मना क्या किया नेताजी के बेटे को ये बात रास नहीं आई और .22 कैलिबर की पिस्टल निकाली और हवा में एक फायर किया। गोली बार के छत में जा लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
jessica lal
- फोटो : file photo
जेसिका तब भी नहीं डरी। इस बार मनु शर्मा ने जेसिका के सिर में गोली मार दी और उसने वहीं दम तोड़ दिया। उस दौरान शायन मुंशी जोर से चीखा। गोली चलने के बाद वहां भाग-दौड़ की स्थिति पैदा हो गई। मौका देखकर मनु शर्मा घटनास्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन
5 of 6
jessica lal
- फोटो : file photo
जेसिका की हत्या होने के बाद पुलिस ने मनु शर्मा को आरोपी के तौर पर गिरफ्तार कर लिया। बाद में अदालती कार्रवाई में कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट को झूठा माना और मनु को बरी कर दिया। मनु तो बरी हो गया लेकिन मीडिया और आम लोगों के बीच इस मुद्दे ने जोर पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।