फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर चलाने के लिए इमरान हाशमी को करना पड़ा ऐसा भी काम, बोले- यहां एक्टर झूठ बोलते हैं

Mon, 16 Sep 2019 12:04 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 16 Sep 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
emraan hashmi says no one save in bollywood
Emraan Hashmi - फोटो : Social Media

इमरान हाशमी इन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ 'चेहरे' फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के पहले दिन से ही ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के सेट से अमिताभ और इमरान की तमाम तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। बीते दिनों फिल्म से जुड़े अभिनेता रघुबीर यादव का जबरजस्त लुक भी सामने आया था। बॉलीवुड में कम फिल्में करने वाले इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में खुद को बनाए रखना बहुत मुश्किल चुनौती है। इसलिए अगर कोई अभिनेता कहता है कि वह असुरक्षित व्यक्ति नहीं है तो वह झूठ बोलता है।

emraan hashmi says no one save in bollywood
Emraan Hashmi - फोटो : social media

इमरान हाशमी ने हिन्दी फिल्म उद्योग में अपने करीब दो दशक लंबे करियर में अलग-अलग किरदार निभाने वाले अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उनका मानना है कि फिल्मी दुनिया में होने वाले संघर्ष का कभी अंत नहीं होता है।

emraan hashmi says no one save in bollywood
Emraan Hashmi and Parveen Shahani - फोटो : Social Media

हाशमी ने पीटीआई से कहा, 'एक अभिनेता शायद सबसे ज्यादा असुरक्षित व्यक्ति होता है। अगर आपसे कोई कहता है कि वह असुरक्षित नहीं है, तो वह झूठ बोल रहा है। कंपटीशन में बने रहना आसान नहीं है। सबका संघर्ष चलता रहता है। यही इस कारोबार की प्रकृति है। किसी एक चीज की वजह से दूसरी चीज की राह बनती है। मेरे पास कोई योजना नहीं है। मौका तलाशिए और आगे बढ़िए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
emraan hashmi says no one save in bollywood
Emraan Hashmi - फोटो : social media

इमरान हाशमी ने कहा कि वह करियर के इस दौर का मजा ले रहे हैं जहां उन्हें अच्छे किरदार निभाने के मौके मिल रहे हैं। इसमें नेटफ्लिक्स इंडिया ऑरिजिनल की ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ में भारतीय खुफिया एजेंट कबीर आनंद की भूमिका शामिल है।

विज्ञापन
emraan hashmi says no one save in bollywood
Emraan Hashmi

हाशमी ने कहा, 'यह मेरे लिए बेहतरीन वक्त है। अतीत में घर चलाने के लिए मैंने कुछ फिल्में बेमन से की थीं। वो मेरी सोच के मुताबिक नहीं थीं। लेकिन अब अच्छा वक्त है। नेटफ्लिक्स जैसे मंचों पर यथार्थवादी फिल्में आ रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed