फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चीट इंडिया' का नाम बदलने पर अब सामने आए इमरान हाशमी, बोले- 'कमाई पर नहीं पड़ेगा कोई असर'

Fri, 11 Jan 2019 07:58 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 11 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
emraan hashmi speaks up on cheat india name changed
cheat india

बॉलीवुड के 'सीरियल किसर' इमरान हाशमी सेंसर बोर्ड के फिल्म चीट इंडिया का नाम बदलने से खासा नाराज हैं। उनकी फिल्म 'चीट इंडिया' को बोर्ड के आदेश के बाद 'वॉय चीट इंडिया' कर दिया गया है जिस पर इमरान का नाराजगी भरा बयान आया है। उन्होंने इसे अतार्किक और हास्यस्पद बताया है।  फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' देश की शिक्षा व्यवस्था पर आधारित है। इस फिल्म से बतौर निर्माता इमरान अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म 18 जनवरी को रिलीज होगी।  

emraan hashmi speaks up on cheat india name changed
cheat india

इमरान ने फिल्म के नाम बदलने पर कहा ' मैं खुश हूं कि दर्शकों पर फिल्म का नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वह फिल्म और उसके कंटेंट को देखते हैं, मुझे पूरा यकीन है कि फिल्म का नाम बदलने से फिल्म की कमाई पर भी कोई असर नहीं पड़ने वाला है।'

वहीं, इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू में करने जा रहीं एक्ट्रेस श्रेया ने भी सेंसर बोर्ड के इस फरमान पर अपना गुस्सा जाहिर कर कहा ' मुझे समझ नहीं आता कि कैसे सेंसर बोर्ड हिंसा और अश्लीलता से भरी फिल्मों को आसानी से हरी झंडी दे देता है और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों से उसे आपत्ति होती है।' 

emraan hashmi speaks up on cheat india name changed
Emraan Hashmi - फोटो : social media

बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म 'चीट इंडिया' को रिलीज से पहले ही एक बड़ा झटका तब लग गया था जब केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का नाम बदलने का फरमान जारी किया। वहीं निर्माताओं ने फिल्म का नाम बदलने पर अपनी हामी दे दी। फिल्म अब 'वाय चीट इंडिया' के नाम से 18 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।आपको बता दें कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की एक्जामिनिंग कमेटी ने पिछले गुरुवार को देखा था। वहीं उन्होंने कहा कि फिल्म के कंटेंट के हिसाब से टाइटल दर्शकों को मिस लीड कर रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
emraan hashmi speaks up on cheat india name changed
emraan hashmi - फोटो : instagram

निर्माताओं की तरफ से कहा गया कि, टाइटल दो साल से पब्लिक डोमेन में हैं और फिल्म के ट्रेलर में भी इसे काफी समय से दिखाया जा रहा है। लेकिन सेंसर बोर्ड ने निर्माताओं की बात को नकारते हुए टाइटल बदलने के फैसले पर अडिग रहा। वहीं निर्माताओं को सेंसर बोर्ड के सुझाव को मानना पड़ा। उनका मानना है कि फिल्म की रिलीज को अभी दो हफ्तों का समय है, वह विवाद आगे न बढ़ाते हुए फिल्म को रिलीज करना चाहते हैं। जिसके बाद फिल्म के टाइटल को चीट इंडिया से बदलकर 'वाय चीट इंडिया' कर दिया गया है। वहीं सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है।

विज्ञापन
emraan hashmi speaks up on cheat india name changed
Emraan Hashmi

बता दें कि हाल ही में इमरान हाशमी ने एक इवेंट में कहा था कि वह अपनी सीरियल किसर वाली इमेज से बाहर निकलना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इस तरह की फिल्म में हाथ डाला है। पहली बार है जब रोमांटिक फिल्में करने वाले इमरान किसी सिस्टम पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। खबर है कि इस फिल्म से वह बतौर निर्माता भी बनने जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed