फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गली ब्वॉय' का ट्रेलर देखते ही महेश भट्ट ने खुलेआम दिया ये रिएक्शन, बोले- 'आलिया गुंडी है'

Fri, 11 Jan 2019 07:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 11 Jan 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt calls Alia Bhatt gundi on social media after watching Gully Boy trailer
Mahesh Bhatt Alia Bhatt - फोटो : twitter

'गली ब्वॉय' फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक तरफ यूजर्स इस फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं आलिया और रणवीर की एक्टिंग की भी सराहना कर रहे हैं। इस बीच आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने 'गली ब्वॉय' फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कुछ ऐसा लिख दिया जिसे जानकर आलिया गुस्सा हो सकती हैं।

Mahesh Bhatt calls Alia Bhatt gundi on social media after watching Gully Boy trailer
Mahesh Bhatt - फोटो : File Photo

दरअसल, महेश भट्ट ने आलिया के एक मीम को ट्वीट करते हुए लिखा - 'आलिया गुंडी है।' पिता और मशहूर फिल्म मेकर की तरफ से इस तरह का रिएक्शन पर आलिया का क्या जवाब देती हैं यह तो वक्त ही बताएगा। खास बात है कि महेश भट्ट का यह ट्वीट आलिया के काम की तारीफ की ओर इशारा जरूर कर रहा है। ट्रेलर के एक सीन में आलिया अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए दूसरी लड़की के सिर पर बोतल से दे मारती हैं। आलिया ट्रेलर में कहती हैं कि अगर कोई भी उनके ब्वॉयफ्रेंड के नजदीक आने की कोशिश करेगा तो उसका ऐसा ही हश्र करेंगी।



 

Mahesh Bhatt calls Alia Bhatt gundi on social media after watching Gully Boy trailer
alia bhatt - फोटो : instagram

ट्रेलर लांच के दौरान आलिया से सवाल पूछा गया कि 'क्या असल जिंदगी में अगर कोई लड़की उनके ब्वॉयफ्रेंड के नजदीक आने की कोशिश करें तो उसे भी मारेंगी।' जिसके जवाब में आलिया कहती हैं कि 'अभी तक तो नहीं, पर जिंदगी बाकी है, पर शायद कभी नहीं करूंगी क्योंकि मैं हिंसा में यकीन नहीं करती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt calls Alia Bhatt gundi on social media after watching Gully Boy trailer
gully boy - फोटो : twitter

आलिया के जवाब के बाद रणवीर सिंह उन्हें छेड़ने के अंदाज में कहते हैं कि 'किसी की हिम्मत है जो आलिया के ब्वॉयफ्रेंड की ओर नजरें भी उठा सकें।' खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर कपूर साल 2020 में शादी कर सकते हैं। दोनों ही परिवारों के लोग चाहते हैं कि इस रिश्ते को आगे बढ़ाया जाए। हाल ही में आलिया ने एक इंटरव्यू में ऐसा कुछ कहा है जो उनके रिश्ते पर मुहर लगाता है।

विज्ञापन
Mahesh Bhatt calls Alia Bhatt gundi on social media after watching Gully Boy trailer
ranbir kapoor and alia bhatt - फोटो : social media

आलिया ने कहा था- 'जो कुछ भी है वो बहुत खूबसूरत है। फिलहाल जैसा चल रहा है मैंने सबकुछ वैसे ही छोड़ रखा है। आप कह सकते हैं कि यह कुछ-कुछ वैसा ही है जैसे मेरी जिंदगी में मेरी बिल्ली है। जिसकी मैं हमेशा सुरक्षा करना चाहती हूं और वो एडवर्ड (आलिया की बिल्ली) की तरह अभी सोशल मीडिया पर आने के लिए तैयार नहीं है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed