फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर मंडराया यूथ कांग्रेस का खतरा, 2 शहरों में बीच में ही रोकी फिल्म

Fri, 11 Jan 2019 06:28 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Fri, 11 Jan 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister screening checked in Kolkata by Youth Congress activists
the accidental prime minister

विवादित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' कोलकाता और लुधियाना में रिलीज हुई थी जिसके बाद से इसे अब रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिल्म को लेकर भारी विरोध किया था। जिसके चलते आसपास की सुरक्षा को देखते हुए स्क्रीनिंग को रद्द कर दिया गया है। फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनुपम पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका में हैं। 

The Accidental Prime Minister screening checked in Kolkata by Youth Congress activists
the accidental prime minister - फोटो : twitter

आईएएनएस के अनुसार कोलकाता के चांदनी चौक इलाके के हिंद सिनेमा में सिर्फ 10 मिनट के बाद ही फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी गई। इस पर कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी यह बताया कि भारी विरोध और सुरक्षा को देखते हुए फिल्म पर रोक लगानी पड़ी। वहीं, पंजाब के लुधियाना में भी फिल्म का यही हाल रहा। जहां कांग्रेस के युवा कार्यकर्तायों ने फिल्म को बीच में ही रोक दिया। लुधियाना के पवेलियन मॉल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में शो को बाद में भी चालू नहीं किया गया। 

The Accidental Prime Minister screening checked in Kolkata by Youth Congress activists
anupam kher
इससे पहले अनुपम की मां दुलारी के वायरल हो रहे वीडियो में उन्होंने कहा 'फिल्म बहुत अच्छी लगी, मनमोहन का किरदार बेहद अच्छा लगा, वह बहुत ही शरीफ हैं और लोग शरीफ को बेवकूफ मानते हैं। उनकी छवि दूर से भी शरीफ वाली थी, वहीं, अनुपम ने अपनी मां से इस रोल के लिए 100 में से कितने नंबर देंगी पूछा।'  इसके बाद दुलारी ने कहा कि वह अनुपम को 100 में से 100 नंबर देंगी। उन्होंने बेटे की एक्टिंग देख कहा 'फिल्म देखने के दौरान मेरे मन में एक ही बात चल रही थी कि मैं क्या देख रही हूं और ये हो क्या रहा है, मुझे एक बार नहीं कई बार लगा कि ये बिट्टू (अनुपम) नहीं कोई और है।'






View this post on Instagram







 

Mother of all Reviews: Dulari Watched #TheAccidentalPrimeMinister and has given her review in a One minute video. Her first sentence was frightening. “ऐसे कोई acting करता है?”😳. And she almost acted me out. But what followed was a great endorsement for my performance. Her observation about #DrManmohanSingh is spot on. Her review is my ultimate reward. After all these years Mom is relieved that I can act. Jai Mata di. 🙏😍 #DulariRocks #DulariReviewsTAPM #FilmReleasesToday

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on Jan 10, 2019 at 7:30pm PST

विज्ञापन
विज्ञापन
The Accidental Prime Minister screening checked in Kolkata by Youth Congress activists
anupam kher

फिल्म पर राजनीति क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कमेंट कर लिखा ' अगर फिल्म में एक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बनाओगे तो वो दिन दूर नहीं जब दूसरी फिल्में भी इसी बीट पर बनने लगेंगी और इसे डिजास्टर प्राइम मिनिस्टर ही कहा जाएगा।' वहीं, छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित कांग्रेस मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने भी फिल्म पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा 'ये मामला अभिव्यक्ति की आजादी का है जिसे कोई नहीं दबा सकता।' 

विज्ञापन
The Accidental Prime Minister screening checked in Kolkata by Youth Congress activists
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के सेट की तस्वीर - फोटो : Facebook

वहीं, फिल्म के सह-निर्माता अशोक पंडित ने अनुपम की जीभरकर तारीफ की। उनके इस रोल को एक प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने लिखा 'सर जी फिल्म सारांश से लेकर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर तक आपका सफर हमे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और 24 घंटे एक उर्जा, अनुशासन, भावुकता, धैर्य आपकी यह सभी बातें हमे आगे ले जाने की दिशा देती है।' वहीं, अनुपम ने भी अशोक को इस बात के लिए धन्यवाद कहा है। 

Sirji Your journey from #Saraansh to #TheAccidentalPrimeminister has been a source of inspiration to me. 24 hours energy, discipline, emotions, passion, your grounded nature are few of your many qualities worth learning. Look forward to many more films together. 🙏 https://t.co/dZbf568wqv

— Ashoke Pandit (@ashokepandit) January 11, 2019
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed