इमरान हाशमी अपने अनफिल्टर्ड स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। चाहे वह उनकी 'सीरियल किसर' छवि हो या फिल्मी पृष्ठभूमि वह वास्तविकता को स्वीकार करने से कभी नहीं कतराते। इसी बीच इमरान हाशमी पुरस्कार समारोहों पर दिए गए अपने ताजा बयान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। साथ ही उन्हें अभिनेत्री-राजनेत्री कंगना रणौत पर भी अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष करते देखा गया है।
Emraan Hashmi: अवॉर्ड को बेकार बताकर इमरान हाशमी के निशाने पर आईं कंगना रणौत! अभिनेता ने किया कटाक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमरान हाशमी पुरस्कार समारोहों से बचते हैं और उन्होंने शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट इंटरव्यू में इस बारे में बात की। बातचीत के दौरान वह कंगना रणौत की टिप्पणी पर भी तंज कसते नजर आए। जानकारी हो कि कंगना रणौत ने एक बयान में कहा था कि वह अवॉर्ड शो का हिस्सा नहीं बनतीं क्योंकि उन्हें यह सब बेकार लगता है। जब इमरान से पुरस्कार शो पर उनकी राय के बारे में बात करने के लिए कहा गया, और पूछा गया कि क्या उन्हें भी अवॉर्ड शो कंगना की तरह बेकार लगते हैं, तो इस पर अभिनेता, कंगना रणौत पर तंज कसते नजर आए। अभिनेता ने कहा चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें अवॉर्ड मिलना बंद गया, शायद वह इसीलिए ऐसा कह रही हैं।
इमरान हाशमी ने कहा, 'क्योंकि अवॉर्ड मिलना बंद हो गए उसके बाद? मुझे याद है कि एक बार मैं अवॉर्ड जीता था लेकिन जल्द ही मुझे इसके पीछे का सारा खेल समझ आ गया था। ये एक तरह की डील है तुम आओ और नाचो।' इमरान ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'अभी मैं ये नहीं कहूंगा कि ये अच्छा नहीं है मैं पुरस्कारों से इनकार नहीं करूंगा जिन लोगों को अपना लिविंग रूम सजाना है वो करें।'
Ullaasam Song: 13 जुलाई को रिलीज होगा 'सारिपोधा सानिवारम' का दूसरा गाना, रोमांस करते दिखेंगे नानी और प्रियंका
इमरान हाशमी ने अपनी बात में को जारी रखते हुए कहा, 'लेकिन मैं अपनी पीठ थपथपाकर यह नहीं कह सकता कि मैंने अच्छा परफॉर्म किया है, क्योंकि यह झूठ है। यदि आपने अच्छा परफॉर्म किया है तो आपको जीतना चाहिए। अगर यह बार्टर डील है तो जीतने का क्या मतलब है?' इमरान हाशमी ने साफ किया कि उन्होंने इसी कारण अवॉर्ड शो का हिस्सा बनना बंद कर दिया।
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: अनंत-राधिका की शादी के लिए दुल्हन की तरह सजा एंटिलिया, देखें तस्वीरें
पुरस्कार समारोहों को लेकर कंगना रणौत की शिकायत पर चर्चा करते हुए अभिनेता ने कहा, 'अगर आप बाहरी व्यक्ति हैं तो किसी चीज का विरोध करना अच्छा है, लेकिन अगर आप बार-बार ऐसा कहते रहते हैं तो यह एक बाधा बन जाती है। मैं इतने कठोर शब्द का उपयोग नहीं करना चाहूंगा, लेकिन यह एक बहाना है, जब आपको आगे बढ़ना चाहिए।' काम के मोर्चे पर इमरान को जल्दी ही वेब सीरीज 'शोटाइम' में देखा जाएगा। यह 12 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका की शादी में शामिल होने भारत पहुंचे प्रियंका-निक, झमाझम बारिश में हुआ स्वागत