{"_id":"668f78b0761a1ac0d101cccf","slug":"when-chunky-panday-wash-dishes-after-sarfira-actor-akshay-kumar-prank-read-details-inside-2024-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback Thursday: जब अक्षय कुमार की वजह से बुरे फंसे चंकी पांडे, रेस्तरां में धोने पड़ गए थे बर्तन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback Thursday: जब अक्षय कुमार की वजह से बुरे फंसे चंकी पांडे, रेस्तरां में धोने पड़ गए थे बर्तन
अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'सरफिरा' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों में उत्साह नजर आ रहा है। सुधा कोंगरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल भाषा की सूरारई पोट्रू का आधिकारिक रीमेक हैं। फिल्म की लगातार हो रही चर्चा के बीच आज के थर्सडे थ्रोबैक में हम आपको अक्षय कुमार से जुड़ा ही एक दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय कुमार अभिनय के अलावा अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वे अक्सर अपने साथी कलाकारों के साथ मजाक करते हैं। ऐसा ही एक मजाक उन्होंने अपने दोस्त चंकी पांडे के साथ किया था। बात हाउसफुल की शूटिंग की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार के मजाक की वजह से चंकी पांडे को रेस्तरां में बर्तन तक धोने पड़े थे। इस बात का खुलासा खुद चंकी पांडे ने द कपिल शर्मा शो के दौरान किया था।
3 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
चंकी ने किस्सा सुनाते हुए कपिल से कहा कि उस दिन शूटिंग पूरी करने के बाद हम सभी इटली के एक रेस्तरां में खाने के लिए गए थे। इस दौरान अक्षय ने कहा कि जिसे जो भी खाना है वो खाए, बिल वह चुकाएंगे। फिर क्या था। सभी ने जमकर खाना खाया। इस बीच चंकी पांडे वाशरूम चले गए, लेकिन जब वह वापस लौटे तो सबको गायब देखकर हैरान रह गए। मैनेजर ने चंकी को देखा तो उन्हें रोक लिया और बिल का भुगतान करने के लिए कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंकी पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम chunkypanday
चंकी ने कपिल को आगे बताया कि उनके पास उस समय पर्याप्त पैसे नहीं थे, जिसके बाद मैनेजर उन्हें सीधा किचन में ले गया और बर्तन धोने के लिए कहने लगा। मजबूरी में चंकी को उस दिन बर्तन साफ करने पड़े। हालांकि, कुछ ही समय में वहां फिल्म के निर्देशक साजिद खान पहुंच गए और उन्होंने बिल चुकाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।