फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंंका चोपड़ा से लेकर चंद्र ग्रहण तक, मनोरंजन और धर्म जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Fri, 27 Jul 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
entertainment and astrology top news 27 july 2018
प्रियंका चोपड़ा ने अचानक छोड़ी 'भारत'

प्रियंका चोपड़ा से जुड़ी एक खबर से उनके फैंस में निराशा है। चर्चा थी कि प्रियंका सलमान खान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा है। दरअसल उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया है। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट भी किया।

पढ़ें:  प्रियंका चोपड़ा ने छोड़ दी सलमान खान की बिग बजट फिल्म, कहा- 'निक मेरे लिए ज्यादा जरूरी'
 
entertainment and astrology top news 27 july 2018

'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' आज रिलीज
हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' आज भारत में रिलीज हो गई है। टॉम क्रूज को लेकर विदेशों में ही नहीं देश में भी अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ट्रेड पंडितों के मुताबिक टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल' पहले दिन 10 करोड़ की कमाई कर सकती है। 

पढ़ें: बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है टॉम क्रूज की Mission Impossible

entertainment and astrology top news 27 july 2018
सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज
आज यानी 27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा। यह रात 11.54 बजे से शुरू होकर अगले दिन 28 जुलाई तड़के 3.49 बजे तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। चंद्र ग्रहण को पूरे देश में देखा जा सकेगा।

पढ़ें: चंद्र ग्रहण 2018 LIVE: 21वीं सदी का सबसे लंबा ग्रहण आज, 3 घंटा 55 मिनट तक रहेगा असर
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and astrology top news 27 july 2018
देश भर में मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा
आज गुरु पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन ज्ञान देने वाले गुरु की पूजा की जाती है। गुरु पूर्णिमा के ही दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म हुआ था। उन्होंने चारों वेदों की रचना की थी इसलिए उन्हें वेद व्यास भी कहा जाता है।

पढ़ें: 'गुरु पूर्णिमा' के मौके पर अपने गुरु को प्यार भरे संदेश भेज दें बधाई
विज्ञापन
entertainment and astrology top news 27 july 2018
राहुल बोस का जन्मदिन आज
राहुल बोस एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक स्क्रिप्टराइटर, डायरेक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। यही नहीं राहुल बोस एक अच्छे रग्बी खिलाड़ी भी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वो भारतीय रग्बी टीम के पहले चेहरे थे जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

पढ़ें: फिल्मों में आने से पहले खिलाड़ी था ये एक्टर, देश के लिए कई मेडल किए अपने नाम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed