{"_id":"5b5975124f1c1b50748b733a","slug":"rahul-bose-birthday-special-life-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले खिलाड़ी था ये एक्टर, देश के लिए कई मेडल किए अपने नाम ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले खिलाड़ी था ये एक्टर, देश के लिए कई मेडल किए अपने नाम
Fri, 27 Jul 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राहुल बोस बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं जो फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं। राहुल का जन्म 27 जुलाई 1967 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने फिल्म 'द परफेक्ट मर्डर' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।
2 of 5
राहुल बोस ना केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि वो एक स्क्रिप्टराइटर, डायरेक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। एक्टर होने के साथ-साथ राहुल बोस एक अच्छे रग्बी खिलाड़ी भी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वो भारतीय रग्बी टीम के पहले चेहरे थे जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
3 of 5
रग्बी के अलावा राहुल बोस सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी के अंडर क्रिकेट भी खेल चुके हैं। यही नहीं बॉक्सिंग की एक प्रतियोगिता के लिए तो उन्हें सिल्वर मेडल मिला था। राहुल अक्सर स्टेडियम में क्रिकेट या कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल बोस को प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन ने 'द सुपरस्टार ऑफ इंडियन आर्ट हाउस सिनेमा' करार दिया था। उन्हें यह खिताब 'इंग्लिश', 'अगस्त' और 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' जैसी फिल्में करने की वजह से मिला था। इसके अलावा मैक्सिम ने राहुल बोस को 'द सीन पेन्न ऑफ ओरिएंटल सिनेमा' बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्मों की बात करें तो राहुल ने 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'मान गए मुगल ए आजम', 'झंकार बीट्स', 'कुछ लव जैसा', 'चमेली', 'शौर्या' और 'दिल धड़कने दो' में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'पूर्णा: रेज हैज नो लिमिट' को डायरेक्ट भी किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।