{"_id":"5b5a16574f1c1b4a748b7170","slug":"mira-rajput-to-make-her-acting-debut-with-shahid-kapoor-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मीरा ने पति शाहिद कपूर संग डेब्यू करने की कर ली तैयारी, परदे पर नहीं दिखेंगी टीवी पर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मीरा ने पति शाहिद कपूर संग डेब्यू करने की कर ली तैयारी, परदे पर नहीं दिखेंगी टीवी पर
Fri, 27 Jul 2018 12:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी के बाद से ही मीरा कपूर को लेकर खबरें आने लगी थीं कि वे जल्द ही पर्दे पर एक्टिंग करती नजर आएंगी। पर दूसरे बच्चे की मां बनने जा रहीं मीरा ने इसे लेकर कभी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। ना ही कभी शाहिद ने इसे लेकर कुछ कहा।
2 of 4
Mira Rajput
हालांकि कई मौकों पर उनसे इससे जुड़े सवाल पूछे जाते रहे हैं लेकिन उन्होंने हमेशा मना ही किया। लेकिन अब खबर आ रही है कि मीरा जल्द डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो मीरा ने अपने पति शहिद कपूर के साथ अपने स्क्रीन डेब्यू की तैयारियां कर ली हैं।
3 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
दरअसल दोनों को एक विज्ञापन के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों किसी घरेलू उपकरण ब्रांड का विज्ञापन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी भी खबरें निकलकर सामने आ रही हैं कि मीरा किसी विदेशी बेबी प्रोडक्ट के लिए भारत में ब्रांड का चेहरा हो सकती हैं। हालांकि इससे पहले दोनों हेलो मैग्जीन के कवर पर साथ में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
mira rajput
खैर मीरा को लेकर आ रही खबरों के बाद यही कहा जा रहा है कि शाहिद अमिताभ बच्चन के नक्शे कदमों पर चल रहे हैं। बिग बी ने अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ एक ज्वेलरी ब्रांड के लिए विज्ञापन किया था, जो पिछले दिनों विवादों में घिर गया और इसे वापस लेना पड़ा। बहरहाल शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट श्रद्धा कपूर और यामी गौतम हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।