फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर कपूर के लिए हिरानी की मां के पैरों में लेट गए थे ऋषि कपूर, तब जाकर मिली थी 'संजू'

Thu, 26 Jul 2018 11:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Rishi Kapoor was lying on the feet of Hirani mother for Ranbir Kapoor
rishi kapoor and ranbir kapoor

रणबीर कपूर स्टारर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' अब तक करीब 334 करोड़ रुपये कमा चुकी है और बस सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के लाइफटाइम बिजनेस को पछाड़ने से महज कुछ ही कदम दूर खड़ी है। 


 

 Rishi Kapoor was lying on the feet of Hirani mother for Ranbir Kapoor
ranbir kapoor
अभी तक ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर खड़ी है। ऐसे में रणबीर की एक्टिंग की ही नहीं बल्कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन की भी जमकर तारीफें हो रही हैं। 

 
 Rishi Kapoor was lying on the feet of Hirani mother for Ranbir Kapoor
rishi kapoor and ranbir kapoor
इस बारे में ऋषि कपूर कहते हैं कि उन्हें पहले ही इस बात का आभास हो गया था कि यही डायरेक्टर उनके बेटे के करियर को नई ऊंचाई दे सकता है। 'संजू' के प्रमोशन के दौरान दिए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने ये बात मानी भी थी। रणबीर ने बताया था कि वह अपने पापा ऋषि कपूर से काफी डरते हैं और अपनी हर इच्छा मां नीतू कपूर के ही जरिए पूरी करवाते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Rishi Kapoor was lying on the feet of Hirani mother for Ranbir Kapoor
rishi kapoor ranbir kapoor
इसी इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था कि उनके पिता अपने बच्चों के लिए बेहद चिंतित रहते हैं और इसी वजह से वो कभी गुस्सा तो कभी असीम प्यार भी करते है। रणबीर ने बताया कि उनके पापा तब से चाहते थे कि मैं हिरानी सर के साथ काम करूं जब सर कि फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' बड़ी हिट हुई थी। 

 
विज्ञापन
 Rishi Kapoor was lying on the feet of Hirani mother for Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी
एक्टर ने एक दिलचस्प बात का खुलासा भी किया कि एक दिन उनके पापा हिरानी सर से मिलने उनके घर चले गए और उनकी मां के पैरों में सीधा लेट गए। फिर हिरानी सर से बोले कि उनका बेटा एक जीनियस है और उन्हें किसी समय उनके बेटे के साथ काम जरुर करना चाहिए। इसके बाद मुझे सर की फिल्म 'पीके' में कैमियो मिला। ये फिल्म सुपरडुपर हिट साबित हुई थी और आज भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed