फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भंसाली को भी चाहिए टाइगर, बेटे से भी वहीं मिले जहां कभी जैकी श्रॉफ मिले थे

Thu, 26 Jul 2018 11:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff can do film with Sanjay Leela Bhansali
टाइगर श्रॉफ

जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ एक्टिंग, डांस, स्टंट्स वाले टैंलट से दर्शकों का दिल बहुत पहले जीत चुके हैं। इन दिनों टाइगर के हाथ में एक से बढ़कर एक फिल्मों की भरमार है। इस बीच खबर आ रही है कि वे फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ भी फिल्म कर सकते हैं। 


 

Tiger Shroff can do film with Sanjay Leela Bhansali
tiger shroff
ये खबर इसलिए मीडिया में सुर्खियां बन रही है, क्योंकि टाइगर को भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। भंसाली का ऑफिस मुंबई के जुहू में हैं जहां उनको देखा गया। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ ने भी 2002 में आई भंसाली की फिल्म 'देवदास' में अहम किरदार निभाया था। 

 
Tiger Shroff can do film with Sanjay Leela Bhansali
tiger shroff
बताते चलें कि टाइगर बहुत जल्द धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही करन जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में दिखाई देंगे। इसमें वो दो नई हीरोइनों के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। इनमें से एक हीरोइन चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे है और दूसरी एक्ट्रेस मॉडल तारा सुतारिया हैं। इनके अलावा इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन भी कैमियो रोल अदा करते दिखेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff can do film with Sanjay Leela Bhansali
tiger shroff
पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' इसी साल 23 नवंबर को रिलीज होगी। टाइगर फिल्म 'रैबों' में भी रैंबो लुक में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने बॉडी पर बहुत काम किया है। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टर कर रहे हैं। 'रैंबो' हॉलीवुड सुपरस्टार सिल्वेस्टर स्टेलॉन की हिट सीरीज है। इसके अतिरिक्त टाइगर फिल्म 'बागी-3' में भी दमदार रोल में दिखने वाले हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed