फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या को समझ आई अपनी गलती, अब अपने हिसाब से खेलेंगी नई पारी

Thu, 26 Jul 2018 10:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Jul 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
 Aishwarya Rai will start new career in Bollywood again
Aishwarya rai bachchan

सितारों की समस्या यह है कि वह आसमान में रहते हैं और कब मुट्ठी से फैन्स खिसक जाते हैं, उन्हें पता नहीं चलता। नतीजा यह कि उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगती हैं। ऐसा ही कुछ ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ हुआ है। अपने सौंदर्य के कारण लोगों के दिल में बसने वाली ऐश्वर्या ने लंबे समय से कोई यादगार फिल्म नहीं दी और नई हीरोइनों की पौध के बीच वह पुरानी पड़ चुकी हैं। लेकिन उन्होंने संघर्ष करना छोड़ा नहीं है और उम्र के हिसाब से नई पारी खेलने की तैयारी कर रही है। 


 

 Aishwarya Rai will start new career in Bollywood again
aishwarya
करीब एक दशक पहले ऋतिक रोशन के साथ ऐश्वर्या की 'जोधा अकबर' हिट रही थी। परंतु ऋतिक के ही साथ सुपरफ्लॉप 'गुजारिश' के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। उस दौरान वह मां बनीं और बेटी का पालन-पोषण करती रहीं। फिर 2015 में 'जज्बा' और 2016 में 'सरबजीत' के साथ वह वापस आईं तो काफी कुछ बदल चुका था। सिनेमाघरों में फिल्मों को चलाने वाली एक नई और किशोर पीढ़ी आ गई थी, जिसके मन में ऐश्वर्या का वैसा आकर्षण नहीं था जो उससे पहले के दर्शकों में था।

 
 Aishwarya Rai will start new career in Bollywood again
aishwarya rai
दो लगातार नाकामियों के बाद ऐश्वर्या ने फिल्में साइन करने की रफ्तार रोकी और बीच में करन जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल' के अलावा कुछ नहीं किया। वह सोच में पड़ी थीं कि आखिर क्या हुआ कि उनकी फिल्में नहीं चलीं। उन्होंने फिल्मों के चुनाव में क्या गलती कर दी, सूत्रों के अनुसार लंबे समय तक सोच-विचार के बाद अंतत: ऐश्वर्य को यह समझ आ गया कि कौन सी बात उन्हें करियर की नई पारी में आगे नहीं बढ़ने दे रही। 

जवाब मिला कि जो नई पीढ़ी आई है, उससे कनेक्ट हुए बिना बात नहीं बनेगी। यही वजह है कि उन्होंने एक छोटी भूमिका वाली ऐसी फिल्म साइन की जिसमें वह नई पीढ़ी से जुड़ने का प्रयास करेंगी। बताया जाता है कि अपनी आगामी फिल्म में ऐश्वर्या नई पीढ़ी की आदर्श की तरह सामने आ रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Aishwarya Rai will start new career in Bollywood again
aishwarya rai bachchan
रिलीज के लिए इन दिनों कतार में लगी इस फिल्म के निर्देशक का कहना है कि स्क्रिप्ट में भले ही ऐश्वर्या का रोल छोटा है परंतु इसे सुनते हुए वह समझ गईं कि इससे नई पीढ़ी से जुड़ सकेंगी। वह उन किशोरों तक पहुंच सकेंगी जो आज की फिल्मों के सबसे बड़े दर्शक हैं। इसमें दो राय नहीं कि ऐश्वर्या सुंदर हैं और अपनी खूबसूरती से नई युवा पीढ़ी को भी आकर्षित कर लेंगी। ऐश्वर्या की उम्मीद अब इसी फिल्म पर टिकी है।

 
विज्ञापन
 Aishwarya Rai will start new career in Bollywood again
Aishwarya Rai Bachchan
बीते एक डेढ़ साल में ऐश्वर्या स्क्रिप्ट सुनती रहीं और फिल्मों के लिए उनका नाम चर्चा में भी आया परंतु कोई फिल्म आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई। इसकी वजह कभी ऐश्वर्या द्वारा स्क्रिप्ट में निकाली गई कमियां थी तो कभी इंडस्ट्री की वह विवादित प्रोड्यूसर, जो इन्हें बनाने जा रही थी। बीते एक साल में ऐश्वर्या की 'जास्मीन' (निर्देशक) श्रीनारायण सिंह रात और दिन (निर्देशक) सिद्धार्थ आनंद तथा वो कौन थी की चर्चाएं रही। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed