'मुल्क' के प्रमोशन में जुटी स्टारकास्ट
'मुल्क' से लेकर रेलवे भर्ती परीक्षा तक, मनोरंजन और शिक्षा जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज कुमार को फिल्मों का शौक बचपन से था। मनोज कुमार की हिट फिल्मों में 'वो कौन थी', 'शहीद', 'हरियाली और रास्ता', 'हिमालय की गोद में', 'गुमनाम', 'पत्थर के सनम' , 'उपकार', 'क्रांति', 'रोटी', 'कपड़ा और मकान', 'पूरब और पश्चिम' है। सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए साल 2002 में पद्मश्री पुरस्कार और साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
पढ़ें: लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर मनोज कुमार ने बनाई थी ये फिल्म, ऐसे कहलाए थे 'भारत कुमार'
जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' की सफलता के बाद अब वो दूसरी फिल्म साइन करने में जुट गई हैं। 'डेक्कन क्रॉनिकल्स' के मुताबिक बोनी कपूर एक मजबूत स्क्रिप्ट की तलाश में हैं जिस पर वह फिल्म बना सकें। खबर है कि करण जौहर इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं।
पढ़ें: 'धड़क' के बाद जाह्नवी का अगला प्रोजेक्ट लीक, इस फिल्म में लेंगी श्रीदेवी की जगह
दीपिका पादुकोण के लिए 2018 एक बेहतरीन साल साबित हुआ है जिसकी शुरुआत 'पद्मावत' की रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ हुई थी। यह फिल्म 300 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई करने वाली इस साल की पहली फिल्म है। अब दीपिका पादुकोण के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ने वाला है।
पढ़ें: शादी से पहले दीपिका को मिली एक और खुशी, इस खास काम के लिए पहुंचीं लंदन
रेलवे भर्ती परीक्षा से पहले ऐसे करें तैयारी
रेलवे में विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा नौ अगस्त से शुरू हो रही है। इस पूरे चयन में लोको पॉयलट अभ्यर्थियों को कुल चार और तकनीशियन के अभ्यर्थियों को तीन चरणों से होकर गुजरना होगा। ऑनलाइन परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए 26 जुलाई को वेबसाइट में मॉक लिंक भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
पढ़ें: रेलवे भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, परीक्षा देने से पहले पढ़ लें जानकारी, कहीं बाद में ना पछताना पड़े