फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्म और मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें, जिन पर आज रहेगी नजर

Tue, 10 Jul 2018 09:44 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Jul 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
entertainment and religion top news 10 july 2018
Kavi Kumar Azad
डॉ हाथी का हार्ट अटैक से निधन

सब टीवी पर आने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉ. हंसराज हाथी के नाम से मशहूर कवि कुमार आजाद का हार्टअटैक से निधन हो गया है। जिस समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा वो घर पर ही थे। डॉ. हाथी लंबे समय से इस शो से जुड़े हुए थे। शो में वो हमेशा खाना खाने के दीवाने रहते थे।

पढ़ें: 'तारक मेहता' के डॉ. हाथी के अचानक निधन से दु:खी हैं फैंस, ट्विटर पर बहा आंसुओं का सैलाब
entertainment and religion top news 10 july 2018

'संजू' ने पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
10वें दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' की धमक बरकरार है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा दूसरे हफ्ते भी नहीं रुका और वीकेंड पर लोगों को खींचने में कामयाब रही। रणबीर कपूर की इस फिल्म ने 10वें दिन ढाई सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पढ़ें: बेलगाम हुई रणबीर की 'संजू', देखते ही देखते 11वें दिन भी इस फिल्म ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड

entertainment and religion top news 10 july 2018
जग्गनाथ पुरी की तैयारियों जोरों पर
विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा 14 जुलाई से शुरू हो रही है। इस दौरान भगवान जगन्नाथ को रथ पर बैठाकर पूरे शहर में भ्रमण कराया जाता है। उड़ीसा के पुरी में इन दिनों रथयात्रा की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस यात्रा में भाग लेने के लिए हर साल दुनिया भर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। यह त्योहार पूरे 9 दिन तक जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

पढ़ें: Jagannath Yatra 2018: क्यों निकाली जाती है जगन्नाथ रथ यात्रा, विस्तार से जानें यहां
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment and religion top news 10 july 2018

'हाउसफुल 4' की शुटिंग शुरू
साजिद खान द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख के साथ-साथ बॉबी देओल जैसे धमाकेदार कलाकार नजर आने वाले हैं। इस सीरीज की शुरुआती दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी हालांकि ‘हाउसफुल 3’ को क्रिटिक्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था लेकिन फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली थी।

पढ़ें: ‘हाउसफुल 4’ में बॉबी देओल का किरदार लीक, 7 साल बाद अक्षय कुमार के साथ बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
entertainment and religion top news 10 july 2018

पहली बार साथ काम करेंगे आमिर और करण
एक्टर आमिर खान और फिल्ममेकर करण जौहर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो ओशो की बायोपिक के लिए आमिर खान को साइन किया गया है। फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन और आमिर खान साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।

पढ़ें: पहली बार एक साथ बायोपिक में काम करेंगे बॉलीवुड के ये दिग्गज कलाकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed