बॉलीवुड और टीवी जगत में हर पल कुछ न कुछ होता रहता है। ऐसे में कई बार आपसे कुछ आपके पसंदीदा कलाकार या फिर आपके फेवरेट टीवी शो और फिल्म की खबर छूट भी सकती है। इसलिए इस पैकेज में हम आपके लिए लाते हैं एक ही स्टोरी में पांच खबरें।
रानू मंडल की बायोपिक से ऋतिक को मिले तीस हजार शादी के रिश्ते तक, पढ़ें पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनीषा मुखर्जी का बॉलीवुड कमबैक
पिछले काफी लंबे वक्त से सिनेमा से काजोल की बहन तनीषा ने दूरी बनाकर रखी है। लेकिन अब तनीषा अपना कमबैक करने वाली हैं। वो फिल्म 'कोड नेम अब्दुल' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। बता दें कि ईश्वर गुंटुरु द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी रॉ को दिए गए एक गुप्त मिशन के चारों ओर घूमती है। वहीं तनीषा के साथ फिल्म से अक्कु कुल्हारी डेब्यू कर रहे हैं।
कॉमर्शियल सेक्स वर्कर का किरदार निभाएंगी ऋचा चड्ढा
एक के बाद एक बेहतरीन फिल्मों से एक्टिंग का जलवा दिखा चुकीं ऋचा चड्ढा अगली फिल्म में कॉमर्शियल सेक्स वर्कर का किरदार निभाती नजर आएंगी। बता दें कि उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम है 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है'। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा करेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस फिल्म को लेकर ऋचा ने कहा- 'अनुभव सिन्हा के साथ एक फिल्म के लिए मैं कॉमेडी कर रही हूं। मैं सोफी नामक एक लड़की का किरदार निभा रही हूं जो तुतलाती है।'
रानू मंडल की बायोपिक
सोशल मीडिया स्टार रानू देशभर में मशहूर हो चुकी हैं। रानू की आवाज़ का हर कोई कायल है। कोलकाता के स्टेशन पर गाने वाली रानू की जिंदगी आज पूरी तरह से बदल चुकी है। इसीलिए रानू की जिंदगी से प्रेरणा लेकर फिल्मकार ऋषिकेश मंडल उनके जीवन पर एक बायोपिक बनाने की योजना बना रहे हैं।
रानू के किरदार के लिए जानी मानी अदाकारा सुदिप्ता चक्रवर्ती से पहले दौर की बात भी हो चुकी है। इसकी पुष्टि सुदिप्ता कहती हैं, "हां, मुझे ये फिल्म ऑफर हुई है। हालांकि अभी मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट मिलनी बाकी है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही मैं तय करूंगी कि मुझे ये फिल्म करनी है या नहीं।” फिल्म का नाम प्लेटफॉर्म सिंगर रानू मंडल रखा गया है। यानी फिल्म में रानू की रेलवे स्टेशन से सिनेमा में कदम रखने तक के सफर को दिखाया जाएगा।
निर्देशक ऋषिकेश मंडल ने बताया कि उन्हें अब तक सुदिप्ता चक्रवर्ती की हां का इंतजार है। वह कहते हैं कि अगर इस किरदार को बेहतर तरीके से अगर कोई परदे पर दर्शा सकता है तो वह सुदिप्ता ही हैं। ऋषिकेश मानते हैं की इस फिल्म के लिए यह समय बिलकुल सटीक है क्योंकि सभी लोग रानू की ज़िंदगी के बारे में जानना चाहते हैं। उनके रातों रात एक सेलीब्रिटी बन जाने के कारण लोग उनकी कहानी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वह यह भी चाहते हैं कि इस फिल्म के जरिए आज के इस सोशल मीडिया दौर को भी फिल्म में दिखाया जाए।
अमिताभ बच्चन और दिव्या अदलकखा की मस्ती
सोनी टीवी के साथ अमिताभ बच्चन टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में अपना दमखम दिखा रहे हैं। पुराने सीजन्स की तरह ही ये सीजन भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस बार शो के प्रोमोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो जा रहे हैं। नए वीडियो में शो की प्रतियोगी दिव्या अदलखा, अमिताभ बच्चन की तारीफ करती हैं। इस पर अमिताभ कहते है- बुरा मत मानिएगा, यहां जितने भी कंटेस्टेंट्स आते हैं उन्हें पहले से पट्टी पढ़ा दी जाती है। अमिताभ और दिव्या का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on