आज है हेमा मालिनी का जन्मदिन
हेमा मालिनी से लेकर तनुश्री दत्ता तक, बॉलीवुड की इन 5 खबरों पर दिनभर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिया मिर्जा ने साजिद खान को बताया घटिया आदमी
बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान पर अब तक कई महिलाएं यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। इन आरोपों के बाद साजिद खान ने खुद ही फिल्म 'हाउसफुल 4' से किनारा कर लिया। वहीं अब साजिद खान की फिल्म 'हे बेबी' में स्पेशल अपीयरेंस देने वाली एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने इंटरव्यू में साजिद खान को घटिया आदमी तक कह डाला।
सुष्मिता सेन की लाइफ में हुई मिस्ट्री मैन की एंट्री
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की लाइफ में एक बार फिर से किसी की एंट्री हुई है। पिछले कई दिनों से सुष्मिता सेन तमाम मौकों पर एक शख्स के साथ नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो सुष्मिता के साथ जो शख्स नजर आ रहा है, वो एक मॉडल है। उनका नाम है रोहमन शॉल। कहा जा रहा है कि वह उसे डेट कर रही हैं।
तनुश्री दत्ता को सता रहा है अब ये डर
तनुश्री दत्ता ने हिंदी सिनेमा में जो तूफान शुरू किया है अब उसका असर दिखने लगा है। इन आरोपों के बाद नाना पाटेकर ने भी खुद को 'हाउसफुल 4' फिल्म से अलग कर लिया। यह सब तब हुआ जब अक्षय कुमार ने स्टेटमेंट जारी कर साफ कर दिया कि वो किसी भी ऐसे शख्श के साथ काम नहीं करेंगे जिस पर इस तरह के गंभीर आरोप हों। सिर्फ अक्षय ही नहीं बल्कि कई और लोगों ने भी #MeToo कैंपेन का समर्थन किया। वहीं अब इस मुहिम को शुरू करने वाली तनुश्री काफी खुश हैं। हालांकि उन्हें एक बात का डर सता रहा है।
जल्द शुरू होगा 'सत्यमेव जयते सीजन 4'
आमिर खान ने 'सत्यमेव जयते' रियलिटी शो को काफी पसंद किया था गया था। खबरों की मानें तो इस रियलिटी शो का चौथा सीजन अगले साल जनवरी 2019 में शुरू होगा। कहा जा रहा है कि इस बार सत्यमेव जयते की थीम #MeToo कैंपेन पर आधारित होगी। इस रियलिटी शो का तीसरा सीजन अक्तूबर 2014 में ऑनएयर हुआ था।