फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मंटो' से लेकर करीना कपूर तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Fri, 21 Sep 2018 09:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 21st september 2018
manto
'मंटो' और 'बत्ती गुल...' की होगी टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते 2 फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' और दूसरी शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर स्टारर 'बत्ती गुल मीटर चालू'। 'मंटो' मशहूर लेखक सआदत हसन मंटो की बायोपिक है। जिसे नंदिता दास ने डायरेक्ट किया है। वहीं 'बत्ती गुल मीटर चालू' बिजली कटौती के मुद्दे पर आधारित है। जो कि उत्तराखंड के एक छोटे से गांव की कहानी है। इस फिल्म के डायरेक्टर श्रीनारायण सिंह हैं। जिन्होंने इससे पहले सामाजिक मुद्दे पर ही आधारित 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' बनाई है।

पढ़ें: मंटों की प्रमोशन को आए नवाजुद्दीन का खुलासा, एक रुपया फीस थी, वो भी नहीं मिली
entertainment top news 21st september 2018
Bigg boss 12

नॉमिनेट हुए 3 कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस' सीजन 12 में गुटबाजी होनी शुरू हो गई है। बुधवार को कृति वर्मा और उर्वशी वानी की बहस हो गई, जिसके बाद उर्वशी रोने लगीं। घर में टास्क के दौरान हुए विवाद को देखते हुए बिग बॉस ने तीन कंस्टेंट को घर से बाहर जाने क लिए नॉमिनेट किया है यानी इस हफ्ते इन तीन में से एक बाहर हो जाएगा।

पढ़ें: बिग बॉस के इतिहास में पहली बार बेघर होने को सीधे नॉमिनेट हुए 3 कंटेस्टेंट्स, इन्हें मिली जेल की सजा

entertainment top news 21st september 2018
Kareena Kapoor
करीना का जन्मदिन आज
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। 21 सितम्बर 1980 को मुंबई में जन्मीं करीना को उनके चाहने वाले प्यार से बेेबो कहकर बुलाते हैं। करीना को एक्टिंग विरासत में मिली हालांकि फिल्मों में करियर बनाने का फैसला उनके लिए इतना भी आसान नहीं था। करीना के दादा मशहूर एक्टर राज कपूर हैं।

पढ़ें: एक किताब के आधार पर पड़ा था करीना का नाम, बिना डिग्री लिए छोड़ दिया था कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 21st september 2018
इश्कबाज
'इश्कबाज' के फैंस के लिए बुरी खबर
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' के फैंस के लिए बुरी खबर है। यह शो 2016 में ऑन एयर हुआ था और कईं बार इसके बंद होने की खबरें आईं लेकिन निर्माताओं ने ऐसी अटकलों को कोरी बकवास कहा था लेकिन अब शो के मेकर्स ने इस पर मुहर लगा दी है।

पढ़ें: बंद होने वाला है टीवी का यह पॉपुलर शो, नवंबर में टेलिकास्ट होगा आखिरी एपिसोड
विज्ञापन
entertainment top news 21st september 2018
Justin Bieber
सड़क पर जस्टिन बीबर ने गाया गाना
हॉलीवुड गायक जस्टिन बीबर इन दिनों बेहद खास वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। जस्टिन बीबर ने गर्लफ्रेंड हेली बाल्डविन के लिए बकिंघम पैलेस के बाहर बैठकर गाना गाया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों जस्टिन बीबर के इस गाने का आनंद लेते दिखे। साथ ही उनकी वीडियो बनाने लगे। जस्टिन बीबर के फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

पढ़ें: गर्लफ्रेंड के लिए जस्टिन बीबर ने सड़क पर गाया गाना, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed