फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक किताब के आधार पर पड़ा था करीना का नाम, बिना डिग्री लिए छोड़ दिया था कॉलेज

Fri, 21 Sep 2018 12:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 21 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
kareena kapoor khan celebrating her 38th birthday
करीना और करिश्मा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान आज अपना 38वां बर्थडे मना रही हैं। करीना की मां जब गर्भवती थीं तब अन्ना करेनीना नामक किताब पढ़ रही थी और उससे ही करीना का नाम लिया गया है। घर पर उन्हें सब बेबो कहकर बुलाते हैं। करीना का जन्म 21 सितम्बर 1980 मुंबई में हुआ। प्यार से नाम मिला बेबो। 


 

kareena kapoor khan celebrating her 38th birthday
kareena with family
बचपन से ही इन्हें फिल्मी माहौल मिला। पिता रणधीर कपूर और मां बबीता जाने माने कलाकार हैं करीना अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती हैं। करीना, अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बहन और अभिनेता ऋषि कपूर की भतीजी भी हैं। दोनों बहनों के बीच काफी मजबूत संबंध माने जाते हैं। 

 
kareena kapoor khan celebrating her 38th birthday
kareena and karishma kapoor
जब करिश्मा और अभिषेक बच्चन की सगाई टूटने का वक्त हो या फिर अदालतों के चक्कर। करीना हमेशा एक मजबूत खंभे की तरह अपनी बहन के साथ रहीं। करीना ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्हें देहरादून के वेलहम गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया। मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में उन्होंने स्नातक की पढ़ाई शुरू की, लेकिन बिना डिग्री लिए ही दो साल बाद कॉलेज छोड़ दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan celebrating her 38th birthday
इसके बाद करीना जा पहुंची अमेरिका की मशहूर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी। जहां से कंप्यूटर का तीन महीने का सर्टिफिकेट किया। इसके बाद उनके मन में कानून को लेकर दिलचस्पी हुयी। एक साल चर्चगेट के सरकारी कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई भी बीच में छोड़ दी और अभिनय का रुख किया। 

 
विज्ञापन
kareena kapoor khan celebrating her 38th birthday
refugee
करीना अपने फिल्मी करियर की शुरुआत राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्म 'कहो ना प्यार है' से करने वाली थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई सीन भी शूट कर लिए थे। लेकिन अप्रत्याशित कारणों से उन्होंने फिल्म बीच में ही छोड़ दी। इसके बाद इस फिल्म में अमीषा पटेल को मुख्य भूमिका मिली। करीना की पर्दे पर हुई एंट्री जेपी दत्ता की रिफ्यूजी से। इस फिल्म में उनके साथ थे अभिषेक बच्चन। फिल्म को कुछ खास सफलता तो नहीं मिली, लेकिन करीना के अभिनय की तारीफ सबने की। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू का खिताब मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed