{"_id":"5ba3c7b0867a557fe3048893","slug":"mahesh-bhatt-given-a-special-gift-to-alia-on-his-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने बर्थडे पर महेश भट्ट ने दिया आलिया को तोहफा, संजय को बताया शेर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने बर्थडे पर महेश भट्ट ने दिया आलिया को तोहफा, संजय को बताया शेर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 20 Sep 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क 2
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसका जन्मदिन होता है, उसे तोहफे दिए जाते हैं लेकिन महेश भट्ट ने अपने जन्मदिन पर अपनी लाड़ली बेटी आलिया भट्ट को शानदार तोहफा दिया है। आलिया ने अपनी ये खुशी इंस्टाग्राम पर एक फोटो और वीडियो शेयर करके की है। आलिया ने फोटो में अपने पिता को स्पेशल थैंक्स बोला है और लिखा, डियर डैड, आपने अपने जन्मदिन पर मुझे बेहद खास तोहफा दिया है। आप मेरी फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। 'सड़क-2' से मेरा सपना पूरा हो गया। पापा आपका दिल से शुक्रिया। मैं आपसे बहुत प्यार करती हैं। हैप्पी बर्थडे!!
sadak 2
यह वीडियो 'सड़क-2' का एक टीजर है जिसे महेश भट्ट के जन्मदिन पर रिलीज किया गया। 27 साल पहले रिलीज हुई संजय दत्त और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क के सीक्वल 'सड़क 2' के टीजर में फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा हुई। यह फिल्म 2020 में मार्च के महीने में रिलीज की जाएगी।
View this post on Instagram
Sadak 2 - A Mahesh Bhatt Film ❤️ @maheshfilm @poojab1972 @duttsanjay #adityaroykapoor
A post shared by Alia ✨⭐️ (@aliaabhatt) on
alia and pooja bhatt
बहनें पहली बार दिखेंगी साथ
'सड़क 2' में आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी है। फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त भी होंगे। आलिया के लिए यह पहला मौका होगा कि जब वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यही नहीं यह उनकी पहली फिल्म भी होगी जिसमें वह पिता महेश भट्ट के डायरेक्शन में काम करेंगी।
'सड़क 2' में आदित्य रॉय कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी है। फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त भी होंगे। आलिया के लिए यह पहला मौका होगा कि जब वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। यही नहीं यह उनकी पहली फिल्म भी होगी जिसमें वह पिता महेश भट्ट के डायरेक्शन में काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
gumrah
संजय दत्त साल 1993 में बनी फिल्म 'गुमराह' के बाद अब जाकर इस फिल्म में महेश भट्ट के साथ दुबारा काम करेंगे। वहीं, सालों बाद डायरेक्शन करने जा रहे महेश भट्ट भी आलिया को पहली बार डायरेक्ट करने के लिए काफी उत्साहित हैं लेकिन उसके साथ-साथ वो संजय दत्त के साथ दोबारा काम करने के लिए भी बेसब्र हैं।
विज्ञापन
mahesh and sanjay dutt
महेश भट्ट ने संजय दत्त के बारे में कहा कि अगर बॉलीवुड के किसी अभिनेता ने मुझ पर आंखें बंद करके भरोसा किया है और अपने दम पर स्टार बना है तो वो केवल संजय दत्त है। संजय एक शेर की तरह है, जिसको केवल प्यार की भाषा बोलकर काबू में किया जा सकता है।