फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरेक्टर के निधन से लेकर सिंगर मुकेश तक, मनोरंजन जगत की ये हैं आज की बड़ी खबरें

Mon, 27 Aug 2018 08:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
entertainment top news 27th august 2018
52 साल की उम्र में डायरेक्टर का निधन

डायरेक्टर के.के. हरिदास का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हरिदास ने एक से बढ़कर एक मलयाली फिल्में दी हैं। उन्होंने 1980 के दशक में एसिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। बतौर डायरेक्टर उन्होंने कुल 20 फिल्में की हैं।

पढ़ें: दिल का दौरा पड़ने से 52 साल की उम्र में डायरेक्टर का निधन, पहली ही फिल्म थी ब्लॉकबस्टर
entertainment top news 27th august 2018

बिकने की कगार पर आरके स्टूडियो
बॉलीवुड की पहचान बना रहा राज कपूर का RK Studio जल्द ही बिकने वाला है। राज कपूर ने 70 साल पहले चेंबूर में इस स्टूडियो को बनवाया था। कपूर परिवार स्टूडियो बेचने के लिए बिल्डर्स, डेवलपर्स और कॉर्पोरेट्स से बातचीत कर रहा है। परिवार की तरफ से ऋषि कपूर ने इस बात की पुष्टि की।

पढ़ें: कपूर खानदान ने लिया चौंकाने वाला फैसला, 70 साल पुराने RK Studio के साथ होगा ये काम

entertainment top news 27th august 2018
Sui Dhaaga
रिलीज हो गया 'सुई धागा' का गाना
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' का गाना 'चाव लागा' रिलीज हो गया है। फिल्म का सब्जेक्ट काफी अलग है। ऐसे में दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर क्यूरोसिटी है। यशराज बैनर के तले बनी यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

पढ़ें: वरुण धवन-अनुष्का शर्मा अभिनीत 'सुई धागा' का गाना 'चाव लागा' रिलीज, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
entertainment top news 27th august 2018
गायक मुकेश
मुकेश की पुण्यतिथि आज
सिंगर मुकेश ने अपनी आवाज से हिंदी सिनेमा जगत को हमेशा के लिए रौशन कर दिया। मुकेश ने ज्यादातर गाने राज कपूर के लिए गाए हैं। इन गानो में 'मेरे टूटे हुए दिल से', 'दुनिया बनाने वाले', 'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार' और 'आवारा हूं' शुमार हैं। मुकेश ने 40 साल के लंबे करियर में लगभग 200 से अधिक फिल्मों के लिए गीत गाए। 

पढ़ें: 18 साल की लड़की के प्यार में पागल थे मुकेश, शादी से पहले झेली थी परिवार की खिलाफत
'दुनिया बनाने वाले' से लेकर 'महबूब मेरे' तक, मुकेश के ये हैं 10 सदाबहार गाने
विज्ञापन
entertainment top news 27th august 2018
नेहा धूपिया और अंगद बेदी
नेहा धूपिया का जन्मदिन आज
नेहा धूपिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। नेहा ने पति अंगद बेदी के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं जिसमें नेहा बेबी बंप दिखाते हुए नजर आईं। नेहा और अंगद बेदी ने गुपचुप शादी की थी जिसकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी की लव स्टोरी भी काफी इंटरेस्टिंग हैं। 

पढ़ें: पहली मुलाकात में सुध-बुध खो बैठा था ये एक्टर, अंगद के पहले प्रपोजल को नेहा धूपिया ने दिया था ठुकरा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed