{"_id":"5b82627342c792463d4ad2d0","slug":"neha-dhupia-birthday-love-story-with-angad-bedi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली मुलाकात में सुध-बुध खो बैठा था ये एक्टर, अंगद के पहले प्रपोजल को नेहा धूपिया ने दिया था ठुकरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली मुलाकात में सुध-बुध खो बैठा था ये एक्टर, अंगद के पहले प्रपोजल को नेहा धूपिया ने दिया था ठुकरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Neha Dhupia and Angad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया प्रेग्नेंट है इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद दी थी। इस पोस्ट के साथ ही नेहा ने पति अंगद बेदी के साथ कई तस्वीरें शेयर की थी जिसमें नेहा बेबी बंप दिखाते हुए नजर आईं। नेहा और अंगद बेदी ने गुपचुप शादी की थी जिसकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया था। नेहा धूपिया और अंगद बेदी शादी से पहले एक साथ कई बार देखे गए थे लेकिन शादी की अचानक आई खबर लोगों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। नेहा धूपिया का 27 अगस्त को जन्मदिन है तो चलिए आपको इस मौके पर नेहा और अंगद की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
angad bedi and neha dhupia
नेहा धूपिया और अंगद बेदी दोनों ही बॉलीवुड के चर्चित चेहरे हैं। कहा जाता है कि अंगद ने नेहा को पहली बार जिम में देखा था। उस वक्त अंगद दिल्ली में अंडर 19 खेलते थे और नेहा मिस इंडिया पेजेंट की तैयारी कर रही थीं। नेहा को जिम में देखकर अंगद अपना दिल उन पर हार बैठे थे। यानी कि शुरुआत में यह पूरी तरह से वन साइड लव स्टोरी ही थी।
angad bedi and neha dhupia
बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में अंगद बेदी ने पहली नजर के प्यार के बारे में जिक्र किया था। अंगद ने कहा - 'जब मैं दिल्ली में अंडर 19 क्रिकेट खेलता था तभी जिम में मैंने पहली बार नेहा को देखा था। नेहा ने छोटी सी स्कर्ट पहनी हुई थी। जिम में नेहा की रनिंग टेक्नीक को देखकर मैं काफी इंप्रेस हो गया था। उस वक्त मुझे नेहा का नाम पता नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Neha Dhupia and Angad
अंगद बेदी ने आगे कहा - 'कई साल बाद हम लोगों की मुलाकात मुंबई में हुई और तब हम दोनों दोस्त बन गए। मैं उसी वक्त उनसे रिश्ता आगे बढा़ने के लिए तैयार था लेकिन नेहा ने उस वक्त सिर्फ दोस्ती के रिश्ते को ही आगे बढा़ने को कहा। इसके बाद दोनों की दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई।' नेहा और अंगद ने 10 मई साल 2018 को गुपचुप दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी कर ली थी और बाद में पोस्ट करके लोगों को खबर की।
विज्ञापन
angad bedi and neha dhupia
आपको बता दें, शादी के बाद से नेहा धूपिया के प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगी थी। ऐसा नेहा धूपिया की कपड़ों को देखकर कहा जा रहा था। अंगद बेदी के साथ नेहा कई बार मीडिया के सामने आई लेकिन पेट को कवर करते हुए दिखीं। नेहा को ऐसा करते देख इन अफवाहों को और जोर मिलने लगा। शुरुआत में यह दोनों इन बातों को अफवाह बताते हुए दिखे हालांकि बाद में सोशल मीडिया पर इन दोनों ने नए मेहमान के आने की खुशखबरी फैंस को बताई।