फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

18 साल की लड़की के प्यार में पागल थे मुकेश, शादी से पहले झेली थी परिवार की खिलाफत

Mon, 27 Aug 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Mukesh death anniversary love story Saral Trivedi Raichand
Mukesh
कभी कभी मेरे दिल में, सावन का महीना, कहीं दूर जब दिन ढल जाए, दोस्त दोस्त ना रहा और मैंने तेरे लिए जैसे सुपहिट गानों की गूंज आज भी बॉलीवुड के गलियारों में सुनाई देती है। यह वह गाने हैं जिन्हें न केवल मुकेश ने अपनी आवाज दी बल्कि हिंदी सिनेमाजगत में हमेशा के लिए रोशन कर दिया। मुकेश की 27 अगस्त को डेथ एनिवर्सरी है तो चलिए इस मौके पर हम आपको मुकेश की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। 
Mukesh death anniversary love story Saral Trivedi Raichand
Mukesh
मुकेश का जन्म दिल्ली में 22 जुलाई 1923 को हुआ था। मुकेश का बॉलीवुड में सफर जितना रोचक रहा उतनी की रोचक उनकी लव लाइफ भी रही। कहा जाता है कि 1940 के मध्य में मुकेश को सरल त्रिवेदी रायचंद से प्यार हो गया था। उस वक्त उनकी प्रेमिका सरल की उम्र महज 18 साल थी। 
Mukesh death anniversary love story Saral Trivedi Raichand
Mukesh
कहा जाता है कि मुकेश का परिवार इन दोनों के रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ था। इसके पीछे की वजह सरल का गुजराती ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखना था तो वहीं दूसरा मुकेश की गायिकी थी। chandrakantha.com के अनुसार सरल का परिवार इन दोनों के रिश्ते के इसलिए खिलाफ था क्योंकि बतौर गायक मुकेश की कोई फिक्स इनकम नहीं थी इसके साथ ही उनका खुद का घर भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh death anniversary love story Saral Trivedi Raichand
mukesh kumar
मुकेश और सरल का प्यार इतना गहरा था कि दोनों एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकते थे। बाकी सभी चीजों की परवाह किए बगैर मुकेश और सरल ने भागने का फैसला किया और 1946 में शादी कर ली थी। इन दोनों की शादी 30 तक चली। इन दोनों के 5 बच्चे हैं। मुकेश के बेटे नितिन मुकेश प्लेबैक सिंगर है और कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। 
विज्ञापन
Mukesh death anniversary love story Saral Trivedi Raichand
Mukesh
आपको बता दें, मुकेश ने ज्यादातर गाने राज कपूर के लिए ही गाए हैं। इन गानो में मेरे टूटे हुए दिल से, दुनिया बनानेवाले, किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार और आवारा हूं गाने शुमार हैं। मुकेश ने हिंदी सिनेमा में जितना नाम कमाया उतना नाम न तो उनके बेटे नितिन मुकेश ने और न ही मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश कमा पाए। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed