फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशा देओल की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, दो दिन पहले 'मिराया' को दिया था जन्म

Thu, 13 Jun 2019 03:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
esha deol baby miraya takhtani first photo out
esha deol - फोटो : social media
एशा देओल ने 10 जून को एक बेटी को जन्म दिया था । इसकी जानकारी एशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर दी थी । एशा ने बेटी का नाम मिराया रखा है । अब एशा की न्यू बॉर्न बेबी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं । अस्पताल से निकलते हुए एशा और भरत ने अपनी दोनों बेटियों के साथ पोज दिए । 
esha deol baby miraya takhtani first photo out
esha deol - फोटो : social media
दूसरी बेटी के जन्म पर एशा ने कहा था, 'मैं और भरत बहुत खुश हैं । हमें खुशी है कि हमारे परिवार में दूसरी बेटी आई है । भरत लकी हैं कि उनके आस-पास अब तीन महिलाएं होंगी ।' बता दें कि एशा की बड़ी बेटी राध्या का जन्म 2 साल पहले हुआ था । 
esha deol baby miraya takhtani first photo out
esha deol - फोटो : social media
एशा की दोनों बेटियों के नाम बेहद खास हैं और भगवान कृष्ण से इसका कनेक्शन  है। मुंबई मिरर ने जब एशा से बेटियों के नाम का मतलब पूछा तो उन्होंने बताया, 'जब भगवान कृष्ण, राधा की पूजा करते हैं तो इसे राध्या कहा जाता है। वहीं मिराया का अर्थ होता है भगवान कृष्ण की एक भक्त। दोनों ही बेटियों का नाम मिलता जुलता है और ये सुनने में काफी अचछा लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
esha deol baby miraya takhtani first photo out
esha deol - फोटो : social media
एशा ने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बारे में बताया कि उनके लिए इससे बढ़कर कोई खुशी नहीं है। सेलिब्रेशन का समय पहले ही शुरू हो चुका था। अब सभी घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। मेरी बहन अहाना घर को सजाएंगी।'
विज्ञापन
esha deol baby miraya takhtani first photo out
hema malini-dharmendra - फोटो : social media
दोबारा नानी बनने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तुरंत बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की कुछ तस्वीरें सामने आईं । दोनों अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। बेटी से मिलने के दौरान हेमा और धर्मेंद्र मिठाई के डब्बों से भरा झोला लेकर पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed