{"_id":"5d009718bdec2206fc12864f","slug":"esha-deol-daughters-radhya-and-miraya-name-connection-with-lord-krishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान कृष्ण से जुड़ा है एशा देओल की दोनों बेटियों के नाम, इस वजह से है बेहद खास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भगवान कृष्ण से जुड़ा है एशा देओल की दोनों बेटियों के नाम, इस वजह से है बेहद खास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
esha deol, hema malini
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
10 जून को एशा देओल के घर एक नन्हीं परी आई है। दोबारा मां बनने की खुशी एशा ने अपने फैंस के साथ शेयर की और बताया कि बेटी का नाम मिराया तख्तानी है। मिराया बहुत ही अनोखा नाम है ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर इसका मतलब क्या है।
2 of 5
esha deol
- फोटो : Twitter
एशा ने जब बड़ी बेटी का नाम राध्या रखा तब भी उसके नाम की खूब चर्चा थी। एशा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि राध्या का मतलब क्या होता है। एशा की दोनों बेटियों का नाम बेहद खास है और भगवान कृष्ण से इसका कनेक्शन जुड़ा हुआ है।
3 of 5
esha deol
- फोटो : file photo
मुंबई मिरर ने जब एशा से बेटियों के नाम का मतलब पूछा तो उन्होंने बताया कि, 'जब भगवान कृष्ण, राधा की पूजा करते हैं तो इसे राध्या कहा जाता है। वहीं मिराया का अर्थ होता है भगवान कृष्ण की एक भक्त। दोनों ही बेटियों का नाम मिलता जुलता है और ये सुनने में काफी अचछा लगता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
esha deol
- फोटो : file photo
एशा ने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के बारे में बताया कि 'उनके लिए इससे बढ़कर कोई खुशी नहीं है। सेलिब्रेशन का समय पहले ही शुरू हो चुका था। अब सभी घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। मेरी बहन अहाना घर को सजाएंगी।'
विज्ञापन
5 of 5
hema malini-dharmendra
- फोटो : social media
दोबारा नानी बनने के बाद हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और तुरंत बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की ये तस्वीरें सामने आईं दोनों अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। बेटी से मिलने के दौरान हेमा और धर्मेंद्र मिठाई के डब्बों से भरा झोला लेकर पहुंचे। दोनों के साथ नजर आ रहे शख्स के हाथ में झोला देखा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।