{"_id":"5a3e2f5f4f1c1b1f168b4d78","slug":"esha-deol-new-bold-look-after-pregnancy-photos-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां बनने के बाद सामने आया ईशा देओल का बोल्ड लुक, वायरल हुई तस्वीरें ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां बनने के बाद सामने आया ईशा देओल का बोल्ड लुक, वायरल हुई तस्वीरें
Sat, 23 Dec 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Sat, 23 Dec 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुछ समय पहले ही बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की एक्ट्रेस बेटी ईशा देओल मां बनी हैं। उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है जिसका नाम राध्या रखा गया है। राध्या की देखभाल के साथ-साथ खुद को शेप में लाने के लिए भी ईशा ने काफी मेहनत की है। ईशा की ये मेहनत उनकी तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है।
ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो अपने पति भरत तख्तानी के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर में ईशा ने प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़े हुए वजन वाली अपनी तस्वीर और उसके साथ एक अब की तस्वीर लगाई है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा है कि धीरे-धीरे ही सही, लेकिन वह अपने पुराने शेप में वापस लौट आएंगी।
3 of 4
इसके साथ ही उन्होंने मां बनने वालीं अन्य महिलाओं को कम से कम आधे घंटे फिजिकल ऐक्टिविटी की शुरुआत करने की सलाह दी है। कुछ समय पहले ईशा ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वो अपनी फ्रेंड के साथ नजर आ रही थीं। इस तस्वीर में प्रेग्नेंसी के बाद जिम में उनका यह पहला दिन था और वो जल्द से जल्द अपना वजन घटाने की कोशिश में लग चुकी थीं।
अब इन तस्वीरों को दिखाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि जिम में की जानेवाली मेहनत का रिजल्ट दिखने लगा है। आपको बता दें कि करीना कपूर, शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा जैसी बॉलीवुड की तमाम मां खुद को स्लिम और फिट रखने के लिए जिम में जमकर मेहनत करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।