{"_id":"5aa8cc904f1c1b4d0a8b4c16","slug":"esha-deol-to-play-chef-role-in-comeback-film-cakewalk-by-ram-kamal-mukherjee","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमबैक फिल्म के लिए इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से ट्रेनिंग लेंगी ईशा देओल, 7 साल बाद करेंगी वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमबैक फिल्म के लिए इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से ट्रेनिंग लेंगी ईशा देओल, 7 साल बाद करेंगी वापसी
Wed, 14 Mar 2018 12:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Esha Deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह राम कमल मुखर्जी की फिल्म 'केकवॉक' से कमबैक करेंगी। फिल्म में वह शेफ का किरदार निभाती दिखेंगी। इस रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी बेस्ट फ्रेंड मदद करेंगी।
2 of 5
Shilarna Vaze
ईशा देओल की बेस्ट फ्रेंड और मशहूर शेफ शिर्लाना वेज उन्हें शेफ का रोल निभाने के लिए बेसिक ट्रेनिंग देंगी। बता दें, शिर्लाना वेज बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म 'न तुम जानों न हम' में ईशा और शिर्लाना ने सहेलियों का किरदार निभाया था।
3 of 5
Esha Deol
- फोटो : Instagram
सात साल बाद फिल्मों में वापसी पर ईशा देओल ने कहा, 'फिल्म केकवॉक का विषय और संदेश दोनों प्रभावशाली है।' उन्होंने कहा, 'मेरी बेस्ट फ्रेंड शिर्लाना एक मशहूर शेफ है। शूट से पहले मैं उनकी मदद लूंगी।' ईशा देओल की फिल्म 'केकवॉक' शॉर्ट फिल्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
esha deol
ईशा देओल ने साल 2002 में फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा वह फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'कुछ तो है', 'एलओसी कार्गिल', 'युवा', 'धूम', 'काल', 'नो एंट्री', 'डार्लिंग', 'कैश', 'टेल मी ओ खुदा' में भी नजर आ चुकी हैं। ईशा देओल ने तमिल फिल्म 'आयुथा एजुथु' में भी काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
esha deol
क्लासिकल डांसर ईशा देओल ने 12 फरवरी 2012 को बिजनेसमैन भरत तखतानी से शादी की थी। 20 अक्टूबर, 2017 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम राध्या है। ईशा देओल ने कहा कि बेटी की परवरिश उनकी पहली प्राथमिकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।