फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सुसाइड केस: दिल बेचारा की हीरोइन पूछताछ के लिए तलब, पुलिस को मिलने लगे केस के असली सुराग

Sun, 28 Jun 2020 12:10 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 28 Jun 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
Everything you wanted to know about sushant singh Rajput suicide case progress in last 14 days
संजना सांघी, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन में सबसे बड़ा भूचाल जिस घटना को लेकर आया, उसके केंद्र में रहीं अभिनेत्री संजना सांघी को मुंबई पुलिस ने सोमवार को पूछताछ के लिए तलब कर लिया है। संजना सांघी फॉक्स स्टार स्टूडियोज की अगले महीने रिलीज होने जा रही फिल्म दिल बेचारा की हीरोइन हैं। पुलिस इस मामले में अब तक 27 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Everything you wanted to know about sushant singh Rajput suicide case progress in last 14 days
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बना रखी हैं। तीनों टीमों के कामों का विभाजन इस तरह किया गया है कि इस मामले में ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठे किए जा सकें और सुशांत की आत्महत्या की वजह की तह तक जाया जा सके। इस बीच सामना में प्रकाशित लेख में सांसद संजय राऊत ने ये भी कहा है कि सुशांत चर्चित नेता जॉर्ज फर्नांडीज की बायोपिक के भी प्रबल दावेदार थे। फर्नांडीज की गिनती देश के दमदार मजदूर नेताओं में होती रही है। देश के इतिहास में पहली रेल हड़ताल उन्होंने ही कराई थी।

Everything you wanted to know about sushant singh Rajput suicide case progress in last 14 days
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 14 जून से लेकर 27 जून तक पुलिस ने जो कुछ इस जांच में अब तक हासिल किया है, वह ये इशारा करता है कि सुशांत की परेशानी की वजह क्या थी। अब तक पुलिस इस मामले में सुशांत के मित्रों, परिचितों और परिजनों को मिलाकर 27 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इन बयानों का लब्बोलुआब ये है कि सुशांत अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को पहुंच रहने नुकसान से परेशान थे और उनको लगता था कि ये सब साजिशन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Everything you wanted to know about sushant singh Rajput suicide case progress in last 14 days
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने उन खबरों और रिपोर्ट्स को भी पढ़ना शुरू किया है जिनमें सुशांत सिंह राजपूत का नाम लिए बगैर उन पर तीखे हमले किए गए। इन खबरों में सुशांत को आवारा, गैरजिम्मेदार और चरित्रहीन साबित करने की कोशिशें की गईं। खबरों की खबर लेने वाली कुछ वेब साइट्स ने भी इन रिपोर्ट्स को पुलिस के सामने उजागर करने में काफी मदद की है। इनमें गॉसिप्स के लिए चर्चित एक अंग्रेजी वेबसाइट और हिंदी सिनेमा के एक ग्रुप के पक्ष में काफी सक्रिय रहने वाले एक अंग्रेजी फिल्म समीक्षक के आलेख भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Everything you wanted to know about sushant singh Rajput suicide case progress in last 14 days
यश राज फिल्म्स, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

जांच के दौरान ये भी सामने आया है कि यशराज फिल्म्स की जो फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ नहीं बन सकी, उसकी वजह क्या रही। पुलिस अधिकारी इस बारे में आधिकारिक रूप से तो कुछ भी बताने से बच रहे हैं, लेकिन जो पता चला है उसके मुताबिक यशराज फिल्म्स के पूर्व अधिकारियों आशीष पाटिल, आशीष सिंह व मौजूदा कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने काफी कुछ इस बारे में पुलिस को बताया है। कहा यही जा रहा है कि फिल्म के निर्माण से अपने हाथ खींचने के पीछे यशराज फिल्म्स और फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर का मतैक्य न होना सबसे बड़ी वजह रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed