फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साध्वी प्रज्ञा के नाम से नरेंद्र मोदी पर एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट का तंज, कहा- पीएम का एक और झूठ

Thu, 21 Nov 2019 03:31 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 21 Nov 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
Ex Bigg Boss 13 contestant Tehseen Poonawalla tweet on BJP Pragya Thakur regarding Pm Narendra Modi
प्रज्ञा ठाकुर, पीएम मोदी और तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन पूनावाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में इस बार उन्होंने भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को लेकर एक ट्वीट किया है। हालांकि इस ट्वीट में तहसीन ने प्रज्ञा ठाकुर के नाम से पीएम मोदी पर निशाना साधा है। तहसीन का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ex Bigg Boss 13 contestant Tehseen Poonawalla tweet on BJP Pragya Thakur regarding Pm Narendra Modi
प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

दरअसल भोपाल से बीजेपी सांसद और मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के लिए नामित किए जाने के बाद से ही विवाद जारी है। ऐसे में ही तहसीन ने इस मामले पर ट्वीट किया है और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Ex Bigg Boss 13 contestant Tehseen Poonawalla tweet on BJP Pragya Thakur regarding Pm Narendra Modi
तहसीन पूनावाला और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

तहसीन पूनावाला ने ट्वीट में लिखा, ' तथ्य यह है कि आतंकी मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा जी अब रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में होंगी, यह दिखाता है कि पीएम मोदी जीके न्यू इंडिया में कुछ भी सही नहीं है। हालांकि, मोदी जी कभी भी 'आतंकी प्रज्ञा' को दिल से माफ नहीं करेंगे, हमारे पीएम का एक और झूठ।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ex Bigg Boss 13 contestant Tehseen Poonawalla tweet on BJP Pragya Thakur regarding Pm Narendra Modi
Tehseen Poonawalla - फोटो : twitter

तहसीन के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उनके ट्वीट की वाहवाही कर रहा है तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तहसीन पर ही सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में सत्य वचन नाम के सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, 'ये भी तथ्य रखे की उन पे सारे इलजाम कांग्रेस के समय में लगे जो अभी तक साबित नहीं हुए और जिन महानुभाव ने वो इलजाम लगाए या लगवाए उन्ही को हरा के वो सांसद बनी हैं और ये भी बताइए की अगर साध्वी निर्दोष हैं तो आपकी सरकार ने असली दोषियों के साथ क्या किया।'

विज्ञापन
Ex Bigg Boss 13 contestant Tehseen Poonawalla tweet on BJP Pragya Thakur regarding Pm Narendra Modi
Tehseen Poonawalla - फोटो : you tube

गौरतलब है कि तहसीन पूनावाला बिग बॉस के 13वें सीजन में नजर आए थे। तहसीन ने शो में जीत के बड़े बड़े दावे किए थे लेकिन शो के पहले ही एपिसोड में वो बाहर हो गए थे। इसके साथ ही बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब तहसीन का ट्वीट सुर्खियों में हो। इससे पहले भी तहसीन कई ट्वीट्स के चलते सुर्खियां बटोर चुके हैं।

पढ़ें: Bigg Boss 13: क्या सच में नकली थी आसिम- सिद्धार्थ की लड़ाई? वायरल खबर की सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed