सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। सुशांत इस साल अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाले थे। लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि वो इस दिन को मनाने के लिए अब दुनिया में नहीं हैं। सुशांत के जन्मदिन पर उनसे जुड़ा हर शख्स उन्हें याद कर रहा है। इसी बीच सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकित लोखंडे ने अभिनेता को याद करते हुए उनके अनदेखे वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को इस तरह याद कर रही हैं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, शेयर किए अनदेखे वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अंकिता सुशांत के निधन के बाद से लगातार अभिनेता के लिए इंसाफ की मांग कर रही थीं। अब सुशांत के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अभिनेता को खास अंदाज में याद किया है। उन्होंने ये वादा किया कि वो आज पूरा दिन सुशांत के कई अनदेखे वीडियो शेयर करेंगी।
अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत अपने डॉगी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा है, 'मुझे नहीं पता कि मैं कैसे शुरू करूं और क्या कहूं लेकिन हां आज मैं सुशांत के कुछ पुराने वीडियोज शेयर करने वाली हूं। तुम्हारे साथ मेरी ये कुछ यादें ही हैं और मैं हमेशा तुम्हें ऐसे ही याद करुंगी। खुश, बुद्धिमान, रोमांटिक, पागल और शानदार।'
आगे अंकिता ने लिखा, 'स्कॉच तुम्हें हमेशा याद करता है और शायद अब वो तुम्हें और ज्यादा मिस करेगा। मैं प्रार्थना करती हूं और मुझे ये पता है कि तुम जहां हो वहां बहुत खुश हो। हैप्पी बर्थडे एसएसआर। तुम हमेशा याद आओगे।' बता दें कि इस वीडियो में सुशांत अपने पालतू डॉग स्कॉच के साथ खेल रहे हैं और अंकिता इन दोनों का मस्ती करते हुए वीडियो बना रही हैं।
इसके अलावा अंकिता ने एक वीडियो और शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत शाहरुख खान के गाने 'तू है मेरी किरण' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में अंकिता भी उनके साथ डांस करते हुए नजर आती हैं। इस वीडियो के साथ अंकिता ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो सुशांत। एसआरके का सच्चा फैन। जहां भी रहो मुस्कुराते रहो।'