कोरोना काल में बिग फैट इंडियन वेडिंग स्टाइल को सभी काफी मिस कर रहे हैं। दरअसल इस साल शादी का सीजन कोरोना की भेंट चढ़ गया। लेकिन फिल्मी दुनिया के सितारे आपको वेडिंग सीजन मिस नहीं करने देंगे। हाल ही में रिलीज हुई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' में आपको शादी का पूरा सीजन देखने को मिल जाएगा। हाल ही में विक्रांत मैसी और यामी गौतम ने अमर उजाला के साथ बातचीत की। जिसमें दोनों ने अपनी शादी को लेकर भी बात की।
शादी को लेकर ये हैं 'गिन्नी' और 'सनी' के विचार, विक्रांत हैं तैयार, यामी के लिए करना पड़ेगा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रांत मैसी और यामी गौतम ने अमर उजाला से न सिर्फ फिल्म बल्कि अपनी निजी जिंदगी के भी बारे में खुलकर ढेर सारी बातें की। वहीं जब बातचीत में जब यामी और विक्रांत से पूछा गया कि फिल्मों के इतर असल जिंदगी में शादी के बंधन में कब बंधने वाले हैं, तो दोनों ने ही इसका बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया है।
इंटरव्यू के दौरान जब यामी से पूछा गया कि जिस तरह से फिल्म में यामी के लिए उनका परिवार शादी के लिए पीछे लगा रहता है, क्या वैसे ही असल जिंदगी में भी होता है? इस सवाल का जवाब यामी ने बड़ी ही बेबाकी से दिया है। यामी ने कहा, 'थैंकफुली मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ। ऐसी कोई जल्दबाजी नहीं है फैमिली को। हां कभी कभी चलते फिरते पापा बोल देते हैं कि करनी है या नहीं। फिर बोलते हैं कि नहीं नहीं टेक योर टाइम कोई जल्दी नहीं हैं।' साथ ही यामी ने ये भी बताया कि उनके परिवार वाले उनके ऊपर अपनी पसंद नहीं थोपेंगे। उनका पहले से ही कहना है कि आप ही अपने हिसाब से देखो। वहीं यामी ने न अपनी पिछली फिल्म बाला के भी बारे में कुछ बातें की और उनके उस किरदार परी के बारे में बताया। यामी ने बताया कि परी का किरदार उनके लिए हमेशा काफी खास रहा है। गिन्नी वेड्स सनी के लिए यामी ने कहा कि ये एक पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म है, जिसमें गिन्नी और सनी की कहानी को शादी के इर्द गिर्द बुना गया है।
वहीं जब यही सवाल विक्रांत से पूछा गया तो उन्होंने भी बेबाकी से ही जवाब दिया। विक्रांत ने बताया कि, 'रियल लाइफ में लॉकडाउन के कारण काफी सारी चीजें छूट गईं। मैंने इसी साल शादी करने का सोचा था। लेकिन अब तो ये अगले साल ही मुमकिन हो पाएगा।' इसके अलावा विक्रांत बताते हैं कि सनी (फिल्म में विक्रांत का किरदार) को शादी करनी है, अपने रेस्टोरंट खोलना है और अपनी पत्नी के साथ कुछ चुनिंदा जगहें घूमनी हैं। हालांकि जिदंगी के उसके लिए कुछ और ही प्लान्स हैं।
A post shared by Yami Gautam (@yamigautam) on
गौरतलब है कि विक्रांत मैसी और यामी गौतम पहली बार साथ में इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दोनों ने अपने- अपने किरदार को काफी हद तक लोगों की असल जिंदगी से जोड़ा। विक्रांत का मानना है कि हर लड़के की जिंदगी में एक पड़ाव आता है जब वो सनी बन जाता है।
पढ़ें: मां बनीं छोटे पर्दे की 'पार्वती', लॉकडाउन में की थी ब्वॉयफ्रेंड संग गुपचुप शादी