अभिनेता और निर्देशक अजय देवगन की नई फिल्म 'मे डे' से हम आज आपको कुछ एक्सक्लूसिव झलकियां दिखाने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी के रिलायंस स्टूडियो में चल रही है। इस शूटिंग की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें हम अपने पाठकों के लिए लेकर आए हैं।
EXCLUSIVE तस्वीरें: अजय देवगन की फिल्म ‘मे डे’ का सेट, वकील के रोल में बिग बी को देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'मे डे' के सेट पर खींची गई इन तस्वीरों में अभिनेता अजय देवगन और महानायक अमिताभ बच्चन शूटिंग करते हुए दिख रहे हैं। सेट पर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी मौजूद रहीं। अजय और रकुल इस फिल्म में एक पायलट की भूमिका में होंगे। शूटिंग के दौरान अजय पायलट की पोशाक पहने ही नजर आए। वहीं, अमिताभ बच्चन का किरदार तस्वीरों में उनकी पोशाक से एक वकील का मालूम होता है।
इन तस्वीरों को देखने से मालूम होता है कि ये सीन एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की किसी जांच समिति जैसा है। अजय देवगन इस सीन में कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं। जबकि अमिताभ बच्चन वकील की पोशाक में अपनी लाइनें दोहराते देखे जा सकते हैं। कुछ लोग ज्यूरी की तरह एक कतार में भी बैठे हैं। अजय देगवन फिल्म 'मे डे' के निर्माता और निर्देशक भी हैं। उन्हें इन तस्वीरों में कैमरा ऑपरेट करते हुए भी साफ देखा जा सकता है।
अजय देवगन ने फिल्म 'मे डे' की शूटिंग बीते साल दिसंबर के मध्य से हैदराबाद में शुरू की थी। वहां अजय अपनी फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग करने गए थे तो उन्होंने लगे हाथ अपनी दूसरी फिल्म 'मे डे' की भी शूटिंग वहीं से शुरू कर डाली। एक शेड्यूल हैदराबाद में पूरा करने के बाद अजय सभी कर्मचारियों के साथ मुंबई लौट आए हैं और यहां आकर वह अमिताभ समेत सभी कलाकारों के साथ पिछले छह दिन से इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह शेड्यूल 10 दिन का रहेगा।
अमिताभ बच्चन, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के अलावा फिल्म 'मे डे' में अभिनेत्री अंगिरा धर और आकांक्षा सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में लोकप्रिय यूट्यूबर कैरीमिनाटी उर्फ अजय नागर भी अपने ही किरदार में नजर आएंगे। निर्माताओं ने इस फिल्म को 29 अप्रैल 2022 को रिलीज करने की घोषणा की है। 'मे डे' हवाई सेवाओं में प्रयोग किए जाने वाला कोड वर्ड है, इसे हवाई जहाज का पायलट तब बोलता है जब हवाई जहाज का वह नियंत्रण खो देता है और जहाज क्रैश होने वाला होता है।
पढ़ें: अब सरकार के समर्थन में आए अक्षय कुमार सहित ये सितारे, किसानों से कहा- मतभेद कराने वालों से रहें दूर