किसान आंदोलन इस समय चरम पर बना हुआ है। इस आंदोलन पर अब बॉलीवुड और हॉलीवुड की तरफ से भी खूब प्रतिक्रिया आ रही है। हालांकि हॉलीवुड से आ रही प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्रालय ने संज्ञान लिया है और इन सितारों को नसीहत भी दी है। वहीं अब इस मामले पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि अमिताभ ने इसमें किसान आंदोलन से जुड़ी कोई बात नहीं लिखी है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट को किसान आंदोलन से जोड़कर ही देख रहे हैं।
किसान आंदोलन पर अमिताभ बच्चन का ट्वीट, इशारों- इशारों में कह गए ऐसी बात
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई ट्वीट और वीडियो शेयर करते रहते हैं। अमिताभ के सभी पोस्ट्स को काफी पसंद भी किया जाता है। हाल ही में अमिताभ ने एक ट्वीट किया, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स मान रहे हैं कि अमिताभ ने इशारों- इशारों में किसान आंदोलन के लिए ये बात कही है।
अमिताभ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए हाल ही में एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अमिताभ ने लिखा, 'झूठे इंसान कि ऊंची आवाज सच्चे इंसान को खामोश करा देती है। लेकिन सच्चे इंसान की खामोशी झूठे इंसान की बुनियाद हिला देती है।'
T 3802 -
"झूठे इन्सान कि ऊंची आवाज सच्चे इन्सान को खामोश करा देती है..........
लेकिन सच्चे इन्सान की खामोशी झूठे इन्सान की बुनियाद हिला देती है। "
~ Ef SP
अमिताभ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कुछ देर के बाद एक ट्वीट और किया। इस ट्वीट में अमिताभ ने लिखा, 'मनचाहा बोलने के लिए अनचाहा सुनने की ताकत होनी चाहिए।' अब अमिताभ के इन दोनों ही ट्वीट्स को लेकर उनके फैंस कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स अमिताभ के इस ट्वीट को रिहाना के ट्वीट से जोड़ रहे हैं। तो वहीं कई इस ट्वीट पर अमिताभ को ट्रोल भी कर रहे हैं।
T 3803 -
"मनचाहा बोलने के लिए
अनचाहा सुनने की ताकत होनी चाहिए" ~ Ef Vba
to speak the liked ; one must have the strength to hear the disliked
गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लेकर इस समय जैसा माहौल गर्माया हुआ है उसे देख हर कोई इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। वैसे अमिताभ कम ही मौकों पर किसी राजनीतिक या समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय देते हैं। ऐसे में हर बार की तरह ही इस बार भी अमिताभ से लोगों को अपेक्षाएं तो थीं। लेकिन अमिताभ ने चुप्पी ही साधे रखी। उन्होंने सीधे तौर पर इस मामले को लेकर अन्य कलाकारों की तरह कुछ भी नहीं कहा है।
पढ़ें: अब सरकार के समर्थन में आए अक्षय कुमार सहित ये सितारे, किसानों से कहा- मतभेद कराने वालों से रहें दूर