किसान आंदोलन जोरों पर चल रहा है और ऐसे में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कुछ सितारें किसानों के समर्थन में सामने आ रहे हैं। इसी में से एक अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था। इस ट्वीट के बाद रिहाना लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पॉप सिंगर के ट्वीट को देखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत ने उनपर पलटवार किया था। उसी कड़ी में एक बार फिर से कंगना ने रिहाना पर तीखा हमला बोला है।
रिहाना की अश्लील तस्वीर साझा कर कंगना ने कहा- लिब्रु रोल मॉडल्स पर भारी पड़ेगी 'संघी नारी'
कंगना रणौत ने अपनी और रिहाना की तस्वीरों के कोलाज को शेयर करते हुए लिखा है, 'संघी नारी सबपे भारी बनाम लिब्रु रोल मॉडल्स। सभी भारतीय एकजुट हो जाओ और अपनी ताकत दिखाओ।'
Sanghi Naari sabpe Bhaari Vs Libru role models their lil pussy cat dolls ... come on India show them our power. #IndiaTogether #IndiaAgainstPropoganda pic.twitter.com/gEG9YVjZyF
इसके अलावा कंगना ने एक ट्वीट किया और लिखा कि, 'राइट विंग रोल मॉडल बनाम लेफ्ट विंग रोल मॉडल।' बता दें कि पॉप सिंगर रिहाना ने न्यूड शो किए थे, जिनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने ये ट्वीट किए। साथ ही रिहाना की तस्वीर के साथ अपनी फोटो भी लगाई है, जिसमें एक्ट्रेस साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।
Right Wing role model VS Left Wing role model ...
I rest my case.#Indiatogether #IndiaAgainstPropoganda pic.twitter.com/LkQM0MHD7B
बता दें कि पिछले दिनों सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट शेयर करते हुए ट्वीट किया था। इस रिपोर्ट में किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र था। इस रिपोर्ट के साथ रिहाना ने लिखा था, 'हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?' जिसके बाद कंगना ने सिंगर पर पलटवार करते हुए लिखा था, 'कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं। जो भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे। शांति से बैठो बेवकूफ। हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें।'