{"_id":"6063fa3c2b7ed4677c434a84","slug":"exclusive-sooryavanshi-release-date-might-be-postponed-due-to-rise-in-covid-cases","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज पर फिर मंडराए कोरोना के बादल, 30 अप्रैल की तारीख के ये हैं नए संकट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज पर फिर मंडराए कोरोना के बादल, 30 अप्रैल की तारीख के ये हैं नए संकट
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रांड वैल्यू में देश की नंबर वन शख्सीयत बन चुके अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ पर फिर से कोरोना के काले बादल मंडराने लगे हैं। मुंबई में लगे नाइट कर्फ्यू और महाराष्ट्र के कुछ दूसरे शहरों में फिर से लॉकडाउन के चलते इस फिल्म की रिलीज 30 अप्रैल को भी न होने की आशंका है। इस बारे में फिल्म बनाने वाली कंपनियां रिलायंस एंटरटेनमेंट, धर्मा प्रोडक्शंस और रोहित शेट्टी पिक्चर्स आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कह रही हैं, लेकिन, फिल्म वितरकों के बीच संदेश यही है कि फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी।
Trending Videos
2 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तमाम ज्योतिषियों से विचार विमर्श के बाद अक्षय कुमार ने अपनी अरसे से लंबित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को 30 अप्रैल को रिलीज करने की बात मानी थी। फिल्म का प्रचार प्रसार भी शुरू हो चुका है और इसके कलाकारों का रियलिटी शोज का दौरा भी शुरू हो चुका है। लेकिन, कोरोना का दूसरी लहर ने एक बार फिर फिल्म जगत के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन की कंपनी सरस्वती पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज इस सिलसिले में सबसे पहले आगे खिसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज भी आगे टालने पर विचार विमर्श शुरू हो चुका है। ‘अमर उजाला’ को सूत्रों से जानकारी मिली है कि फिल्म में पैसे लगाने वाली वाली कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट इस फिल्म के लिए हासिल किए गए मूल धन पर अब तक काफी ब्याज दे चुकी है। वह किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज करके इससे फारिग होने की फिराक में हैं। कंपनी ने अब इस फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का विचार भी शुरू कर दिया है।
4 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रिलायंस एंटरटेनमेंट के सूत्रों के मुताबिक फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को ओटीटी और थिएटर में एक साथ रिलीज करने पर भी विचार हो रहा है। कुछ वितरकों ने कंपनी को ये भी सुझाव दिया है कि फिल्म की रिलीज टालने की बजाय इसे पहले सिनेमाघरों में ही मौजूदा हालात के बीच रिलीज कर दिया जाए। कंपनी ऐसे में मुनाफे में अपनी हिस्सेदारी कम करे और कुछ हफ्ते बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अक्षय कुमार की तैयार हो चुकी फिल्मों में फिल्म ‘सूर्यवंशी’ से लोगों को काफी उम्मीदें रही हैं। इसके बाद अक्षय की जो फिल्में रिलीज की कतार में हैं, उनमें ‘बेलबॉटम’, ‘पृथ्वीराज’, और ‘अतरंगी रे’ शामिल हैं। अक्षय ने साल 2021 में अपनी एक फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की शूटिंग खत्म कर दी है। इस साल की उनकी दूसरी फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग मुंबई में 30 मार्च से शुरू हो चुकी है। फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की रिलीज की अद्यन जानकारी के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट, रोहित शेट्टी पिक्चर्स और धर्मा प्रोडक्शंस से संपर्क किया गया लेकिन इस बारे में तीनों कंपनियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X